Zoya wife of Hashim Baba, files petition in High Court alleges torture in Tihar Jail रोजा नहीं रखने दिया, मांगते हैं पैसे; हाशिम बाबा की पत्नी ने तिहाड़ प्रशासन के खिलाफ HC में लगाई याचिका, Ncr Hindi News - Hindustan
More

रोजा नहीं रखने दिया, मांगते हैं पैसे; हाशिम बाबा की पत्नी ने तिहाड़ प्रशासन के खिलाफ HC में लगाई याचिका

जोया का कहना है कि उन्होंने अपनी वकील को सारी बात बताई। तब जाकर यह याचिका दायर की गई है। जोया का आरोप है कि जेल अधिकारियों ने उनसे सोने के जेवरात मांगे। जब उसका परिवार मिलने आता है तो मुलाकात के लिए पैसे व जेवरात मांगे जाते हैं।

Sat, 21 March 2026 06:55 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रोजा नहीं रखने दिया, मांगते हैं पैसे; हाशिम बाबा की पत्नी ने तिहाड़ प्रशासन के खिलाफ HC में लगाई याचिका

राजधानी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। इस याचिका में उसने तिहाड़ जेल के अधिकारियों पर प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया। जोया के आरोपों के अनुसार जेल अधिकारियों ने उसे रमजान के महीने में परेशान करते हुए ना केवल उससे पैसे मांगे, बल्कि बीती दो मार्च को सोमवार के दिन उसे रोजा भी नहीं रखने दिया गया।

उच्च न्यायालय में लगाई अपनी याचिका में जोया ने तिहाड़ जेल के चार अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इन अधिकारियों में दो सहायक अधीक्षक और दो मैट्रन शामिल हैं। जोया की तरफ से इस याचिका के जरिए इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। जोया की याचिका पर 23 मार्च(सोमवार) को उच्च न्यायालय में सुनवाई हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का बकाया चुकाएगी दिल्ली सरकार;3,700 करोड़ देने को दी मंजूरी

'मुलाकात कराने के बदले मांगते हैं पैसे-जेवर'

याचिका में कहा गया है कि 13 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे से 10 बजे के बीच वार्ड नंबर 9 इलाके में जेल अधिकारियों द्वारा याचिकाकर्ता को परेशान किया। जोया की वकील आनंद देवी 9 मार्च को जब जेल गई थीं, तो वहां उन्होंने अपनी मुवक्किल से मुलाकात की। जोया का कहना है कि उन्होंने अपनी वकील को सारी बात बताई। तब जाकर यह याचिका दायर की गई है। जोया का आरोप है कि जेल अधिकारियों ने उनसे सोने के जेवरात मांगे। जब उसका परिवार मिलने आता है तो मुलाकात के लिए पैसे व जेवरात मांगे जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 'थीम' वाले जंगलों की तैयारी, 2 एकड़ में यहां बनेंगे; क्या होगा खास?

न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है जोया खान

जोया को नादिर शाह हत्याकांड व दो अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) के तहत दर्ज मामला भी शामिल है। वह अभी तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कैन करें और सब जानें, दिल्ली की सड़कों के लिए QR बेस्ड फीडबैक सिस्टम शुरू
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।