Youths brutally beat their friend to death, what did his father say गुरुग्राम: सब दोस्त हैं, साथ घूमते हैं… लेकिन मेरे बेटे की हत्या कर दी; पिता का छलका दर्द, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम: सब दोस्त हैं, साथ घूमते हैं… लेकिन मेरे बेटे की हत्या कर दी; पिता का छलका दर्द

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और उनकी तलाश जारी है। पिता ने अपने बेटे की मौत का आरोप उसके साथ घूमने फिरने वाले दोस्तों पर लगाया है।

Tue, 20 Jan 2026 09:47 PMRatan Gupta भाषा, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम: सब दोस्त हैं, साथ घूमते हैं… लेकिन मेरे बेटे की हत्या कर दी; पिता का छलका दर्द

गुरुग्राम के फर्रुखनगर में कथित तौर पर दोस्तों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने के बाद गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय युवक की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और उनकी तलाश जारी है।

पिता बोले- मेरे बेटे की हत्या कर दी

मृतक के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया, “आरोपी कपिल, सागर, सागर सिंह और जोगिंदर इस हमले में शामिल थे। ये सभी दोस्त हैं और साथ में घूमते-फिरते हैं लेकिन उन्होंने मेरे बेटे की हत्या कर दी।”

गांव के लड़कों ने युवक को बेरहमी से पीटा

पुलिस के अनुसार, मृतक विनीत खंडेवला गांव का निवासी था। पुलिस ने बताया कि 17 जनवरी को गांव के ही कुछ युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 दिन बाद गड्ढे से बाहर निकाली गई नोएडा इंजीनियर की कार, अहम सबूत मिलने के आसार
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में GRAP-4 हटाया गया, 3 में क्या छूट और क्या रहेगा बैन?

पिता बोले- मेरे बेटे को बेरहमी से पीटा

मंगलवार तड़के गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में हत्या का आरोप भी जोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। विनीत के पिता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, उनके बेटे को बुरी तरह पीटा गया जिससे वह बेहोश हो गया और ‘आईसीयू’ में भी उसकी हालत गंभीर बनी रही तथा अंतत: उसकी मौत हो गई।

फर्रुखनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि विनीत के गांव में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया, “पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है और जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस काम कर रही है।”

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।