Young woman commits suicide by jumping from 5th floor in Greater Noida महादेव मेरी जिंदगी में बचा ही क्या है...; ग्रेटर नोएडा में 5वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदकुशी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

महादेव मेरी जिंदगी में बचा ही क्या है...; ग्रेटर नोएडा में 5वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदकुशी

मामला उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा का है। यहां एक युवती ने शुक्रवार रात पांचवी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा- महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है….

Sat, 7 Feb 2026 09:45 AMRatan Gupta भाषा, ग्रेटर नोएडा
share
महादेव मेरी जिंदगी में बचा ही क्या है...; ग्रेटर नोएडा में 5वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदकुशी

गाजियाबाद में 3 नाबालिग बहनों द्वारा बिल्डिंग से कूदकर जान देने का मामला थमा नहीं था कि ग्रेटर नोएडा से एक और खबर सामने आ गई। मामला उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा का है। यहां एक युवती ने शुक्रवार रात पांचवी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा- महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है….

ईकोटेक-3 थाना में युवती ने की सुसाइड

पुलिस ने बताया कि घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव की है। उसने बताया कि युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। ईकोटेक-3 थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से जौनपुर निवासी बरखा सिंह(30) जलपुरा गांव में ट्विंस बिल्डिंग में अपनी नानी के पास बचपन से रहती थी। युवती की मां की मौत हो चुकी थी और पिता अलग रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के कूड़े के पहाड़ कब तक खत्म हो जाएंगे? सीएम रेखा ने दिया बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:रांची में 2 युवकों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्रेमिका के भाई की हत्या का खुलासा

परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे युवती अपने फ्लैट की छत पर गई और वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उसने बताया कि परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है…

पुलिस के मुताबिक मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा गया है, ''महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है। मैं अब जीना नहीं चाहती। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।'' परिजनों ने बताया कि युवती पिछले कई दिन से मानसिक रूप से तनाव में थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।