When will Delhi's garbage mountains disappear? CM Rekha made a significant statement दिल्ली के कूड़े के पहाड़ कब तक खत्म हो जाएंगे? सीएम रेखा ने लैंडफिल साइट को लेकर दिया बड़ा बयान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के कूड़े के पहाड़ कब तक खत्म हो जाएंगे? सीएम रेखा ने लैंडफिल साइट को लेकर दिया बड़ा बयान

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला, गाजीपुर और भलस्वा लैंडफिल साइट को लेकर अपनी बात रखी है।

Sat, 7 Feb 2026 09:03 AMRatan Gupta नई दिल्ली, एएनआई
share
दिल्ली के कूड़े के पहाड़ कब तक खत्म हो जाएंगे? सीएम रेखा ने लैंडफिल साइट को लेकर दिया बड़ा बयान

राजधानी दिल्ली के भलस्वा, गाजीपुर और ओखला में तीन लैंडफिल साइट पर कचरा के पहाड़ बन चुके हैं। इन्हें खत्म करने को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया- 2 कूड़े के पहाड़ ओखला और भलस्वा पर बहुत ही शिद्दत से काम कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि इस साल के अंत में दोनों पहाड़ों पर मौजूद लीगेसी वेस्ट को खत्म कर पाएंगे।

ओखला और भलस्वा लैंडफिल साइट पर क्या कहा

लीगेसी वेस्ट का मतलब, सालों से डंपिंग ग्राउंड में जमा कचरा। इसे लंबे समय से प्रोसेस नहीं किया गया होता है। इसमें मिट्टी, प्लास्टिक, पॉलीथिन, कांच, धातू अन्य चीजें भी मिली होती हैं। इसी कचरे को लेकर सीएम रेखा ने कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है कि ओखला और भलस्वा लैंडफिल साइट का लीगेसी वेस्ट 2026 के अंत तक खत्म कर पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां से कहो चपाती बना लें, 15 मिनट में आ जाऊंगा; मरने से पहले कमल ने क्या कहा था?
ये भी पढ़ें:ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से भी भाजपा ने कुछ नहीं सीखा- केजरीवाल

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर क्या कहा

तीसरे कचरा के पहाड़ पर बात करते हुए कहा- गाजीपुर लैंडफिल साइट को हो सकता है कि दो साल और लगे। लेकिन दिल्ली में जितना भी कूड़ा पैदा होता है, उसके 100% प्रोसेस के लिए जो प्लांट बन रहे हैं उसको बढ़ा रहे हैं। लेगेसी वेस्ट को निपटाने के लिए अलग-अलग सेगरीगेट कर रहे हैं। इसके बाद सीएम रेखा ने आप और कांग्रेस के दौर की सरकारों पर सवाल खड़े किए।

पहला बायोगैस प्लांट हमने शुरू किया

लगभग 15 साल कांग्रेस और 11 साल आम आदमी पार्टी की सरकार रहीं, क्या कभी इन लोगों ने बायोगैस प्लांट लगाने की सोची। क्या उन लोगों ने कभी इस पर काम किया? क्यों पहला बायोगैस प्लांट हमारे समय में हमने आकर शुरू किया। सीएम रेखा ने बायोट्रीटमेंट प्लांट का जिक्र करते हुए बताया- 200 टन गोबर प्रोसेस करने वाला वेस्ट मेनेजमेंट प्लांट चालू हो गया है। 400 टन क्षमता वाले अन्य प्लांट इस साल के अंत तक चालू हो जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।