YEIDA will develop 2 new sectors near jewar airport more than half land acquisition complete जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे 2 नए सेक्टर, किसानों से आधी से अधिक भूमि खरीद पूरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे 2 नए सेक्टर, किसानों से आधी से अधिक भूमि खरीद पूरी

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास अब नए सेक्टर विकसित करने जा रहा है। इनके लिए सीधे किसानों से भूमि खरीद की जा रही है, जो आधी से अधिक पूरी हो चुकी है। इन दोनों सेक्टरों के विकसित होने से यहां रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे।

Sat, 30 May 2026 02:14 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे 2 नए सेक्टर, किसानों से आधी से अधिक भूमि खरीद पूरी

उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अब नए सेक्टर विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-7 और 8 के लिए किसानों से सीधे भूमि खरीद शुरू कर दी गई है। सेक्टर-8 में लॉजिस्टिक से जुड़ी गतिविधियां होगी।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि शहर में 46 नए सेक्टर विकसित हो रहे हैं। इनके लिए जमीन खरीद लगातार जारी है। एयरपोर्ट के आसपास के सेक्टरों को प्राथमिकता पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-7 और 8 के लिए भूमि की खरीद लगभग आधी से अधिक हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे हाईस्पीड ट्रेन और रुंधी-चोला रेलमार्ग, और क्या प्लान

लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग का बनेगा हब

प्राधिकरण ने उड़ान शुरू होने से पहले किसानों की सहमति से पूरी जमीन खरीदने का खाका तैयार किया है। दोनों सेक्टरों के लिए शुक्रवार को मुढ़रह गांव के किसानों से जमीन को खरीदने के लिए सूची का प्रकाशन किया गया। प्राधिकरण ने यहां लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग गतिविधियों के विकास को योजना तैयार की है। बताया गया कि एयरपोर्ट से कार्गो उड़ानें भी शुरू होगी। हालांकि, एयरपोर्ट पर कार्गो हब विकसित किया गया है, लेकिन शहर में औद्योगिक विकास पर मुख्य फोकस है। कंपनियों को अपने सामान के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए पहले से ही लाजिस्टिक हब को विकसित करने की योजना तैयार की गई है। शहर में 30 से ज्यादा कंपनियों में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि 400 कंपनियों का कार्य जारी है। इन दोनों सेक्टरों के विकसित होने से यहां रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे।

आरके सिंह, सीईओ, यीडा, ''नए सेक्टरों के लिए भूमि खरीदी जा रही है। शासन से इसके लिए 2800 करोड़ मिल चुके हैं। एयरपोर्ट के आसपास के सेक्टरों को विकसित करना प्राथमिकता में है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट के पास चीन की तर्ज पर 3 सेक्टरों में बनेंगे बिजनेस सेंटर

हेराफेरी मामले में जवाब देगा यीडा

वहीं, यमुना विकास प्राधिकरण हजारों खरीदारों के साथ हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में तय समय पर अपना जवाब दाखिल करेगा। जेपी समूह के 25 हजार से अधिक खरीदारों से 14 हजार करोड़ रुपये में भी हेराफेरी की बात सामने आई है। यीडा के अकेले स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में ही साढ़े चार हजार से अधिक खरीदार फंसे हैं। इन खरीदारों को कब्जा नहीं मिल पा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जेपी समूह की परियोजनाओं में खरीदारों के साथ करोड़ों की हेराफेरी मामले में जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि बिल्डर कथित तौर पर घर खरीदारों के धन का दुरुपयोग करते हैं। जमीन और विकास अधिकार संबंधित संस्थाओं को हस्तांतरित करते हैं। परियोजना को दिवालियापन की ओर धकेलते हैं। इससे खरीदार फंस जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में इन 5 रूटों पर जून से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, कितना होगा किराया?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।