Electric buses to run in Noida these 5 routes from June know fare and route नोएडा में जून से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, इन 5 रूटों पर मिलेगी सुविधा; इतना होगा किराया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में जून से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, इन 5 रूटों पर मिलेगी सुविधा; इतना होगा किराया

नोएडा प्राधिकरण ने जून महीने से शहर में ई-बसें चलाने की तैयारी तेज कर दी है। ये बसें पांच रूट पर चलाई जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि जिन रूट पर ये ई-बसें चलाई जाएंगी, वहां से ई-रिक्शा को हटाया जाएगा। इससे लोग बसों में ही सफर करेंगे।

Wed, 27 May 2026 07:13 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में जून से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, इन 5 रूटों पर मिलेगी सुविधा; इतना होगा किराया

नोएडा में रहने और जॉब एवं पढ़ाई करने वालों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा प्राधिकरण ने जून महीने से शहर में ई-बसें चलाने की तैयारी तेज कर दी है। ऐसा दावा है कि करीब दो सप्ताह में ट्रायल के तौर पर बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। इन बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 30 रुपये होगा।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पहले 100 ई-बसें चलाने की तैयारी है। 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइटों के उड़ाने भरने के साथ ही अधिकांश ई-बसों को चलाना शुरू कर दिया जाएगा। इनमें 10 डबल डेकर बसें होंगी, जबकि बाकी 90 बसें नौ और 12 मीटर की होंगी। डबल डेकर बसें बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए परी चौक तक चलेंगी। इन बसों का रूट दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट तक होगा। इन बसों के लिए मासिक पास कितने रुपये का होगा, इस पर अभी अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में शुरू होगी सिटी बस सेवा; 4 रूटों पर दौड़ेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें

अधिकारियों ने बताया कि इन बसों में टिकट बुक करने के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। यात्री बस में चढ़कर भी कंडक्टर से टिकट ले सकेंगे। इन बसों के रूट फाइनल कर लिए गए हैं। सभी रूटों पर 15-15 मिनट के अंतराल पर बसें मिलेंगी। वहीं, 5 बसों को स्टैंडबाय पर रखा जाएगा।

इस बारे में प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि इसी सप्ताह यूपी रोडवेज निगम से एमओयू की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जून के पहले सप्ताह से कुछ रूटों पर ट्रायल के तौर पर बसें चलाई जाएंगी। 15 जून से कुछ रूट पर बसें सुचारू रूप से चलानी शुरू कर दी जाएंगी।

बसों वाले रूट से ई-रिक्शे हटाए जाएंगे

अधिकारियों का कहना है कि जिन रूट पर ये ई-बसें चलाई जाएंगी, वहां से ई-रिक्शा को हटाया जाएगा। इससे लोग बसों में ही सफर करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे हाईस्पीड ट्रेन और रुंधी-चोला रेलमार्ग, और क्या प्लान

चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

सेक्टर-90 बस डिपो में 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें 50 बसों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी। बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड पर चार वैकल्पिक चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी।

इन पांच रूट पर दौड़ेंगे बसें

● सेक्टर-90 (डिपो), बॉटेनिकल गार्डन (प्रारंभ बिंदु) से ग्रेटर नौएडा के किसान चौक, एक मूर्ति तक।

● सेक्टर-90 (डिपो), बॉटेनिकल गार्डन (प्रारंभ बिंदु) से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर तक।

● सेक्टर-90 (डिपो), बॉटेनिकल गार्डन (प्रारंभ बिंदु) से सेक्टर-62 (अंतिम बिंदु)।

● सेक्टर-90 (डिपो), बॉटेनिकल गार्डन (प्रारंभ बिंदु) से फेज-2 नोएडा, सूजरपुर कलेक्ट्रेट ग्रेटर नोएडा (अंतिम बिंदु)।

● इसके अलावा ये बसें दिल्ली के सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद और आईएसबीटी तक जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा के 19 रिहायशी सेक्टर हुए और ज्यादा महंगे, जानें अब कितने बढ़े रेट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।