noida airport connectivity plan rundhi chola rail route नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे हाईस्पीड ट्रेन और रुंधी-चोला रेलमार्ग, UP सरकार के और क्या प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे हाईस्पीड ट्रेन और रुंधी-चोला रेलमार्ग, UP सरकार के और क्या प्लान

नोएडा एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक नमो भारत परियोजना की डीपीआर तैयार है, जिसे यूपी सरकार ने अनुमति देकर केंद्र सरकार के पास भेजा है। वहां से अनुमति मिलने के बाद इसे धरातल पर उतारने का काम शुरू होगा।

Fri, 22 May 2026 07:18 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा/लखनऊ
share
नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे हाईस्पीड ट्रेन और रुंधी-चोला रेलमार्ग, UP सरकार के और क्या प्लान

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड ट्रेन और रुंधी-चोला रेलमार्ग से जोड़ने की योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए।

औद्योगिक विकास मंत्री ने गुरुवार को लखनऊ पिकप भवन सभागार में यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक नमो भारत परियोजना की डीपीआर तैयार है, जिसे यूपी सरकार ने अनुमति देकर केंद्र सरकार के पास भेजा है। वहां से अनुमति मिलने के बाद इसे धरातल पर उतारने का काम शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट के पास चीन की तर्ज पर 3 सेक्टरों में बनेंगे बिजनेस सेंटर

चोला से रुंधी तक बिछने वाले रेलमार्ग की नोएडा एयरपोर्ट और यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टरों से सीधी कनेक्टिविटी के लिए भी डीपीआर तैयार की जा रही है। दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन का एयरपोर्ट परिसर में एक स्टेशन का प्रावधान डीपीआर में शामिल करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। भविष्य में दिल्ली से एयरपोर्ट की दूरी को मात्र 21 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

एक्सप्रेसवे जुड़ेंगे

यमुना एक्सप्रेसवे की आगरा लखनऊ के साथ बुंदेलखंड, पूर्वाचल, दिल्ली-मुंबई और गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी होने के बाद यीडा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

परी चौक से एयरपोर्ट तक बसें चलेंगी

नोएडा एयरपोर्ट के उ‌द्घाटन के साथ ही 15 जून से कॉमर्शियल फ्लाइट की शुरुआत की तैयारी है। इसके साथ ही यीडा पांच हाइड्रोजन बसों को चलाने की तैयारी कर चुका है। जो परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक फ्लाइट के शिड्यूल के अनुसार चलेंगी। साथ ही दिल्ली, हरियाणा के साथ ही अन्य क्षेत्रों से परिवहन सेवा के लिए बसें चलाई जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगी एक और सड़क, एनएच-24 के जरिए जुड़ेगा गाजियाबाद

‘लैंडबैंक बनाया जाए’

मंत्री ने अधिकारियों को प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए लैंडबैंक बनाने के आदेश दिए। अधिकारियों ने उन्हें मथुरा, अलीगढ़, हाथरस व आगरा अर्बन सेंटर के मास्टर प्लान को लेकर भी जानकारी दी। बताया गया कि हाथरस का विकास पहले चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा, जो यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक है। इसके अलावा यमुना सिटी में विकसित होने वाली विभिन्न परियोजनाओं के लिए भी लैंडबैंक तैयार किया जा रहा है।

यमुना सिटी में बंद रास्ता खोला गया

वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर वर्षों से बंद 60 मीटर चौड़े और 400 मीटर लंबे रास्ते को खेल दिया गया है। लंबे समय से लोग इसके बगल में कच्चे रास्ते पर धूल मिट्टी से होकर गुजरने को मजबूर थे। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 60 मीटर चौड़ी सड़क गुजर रही है। यह तीन टुकड़ों में अधूरी थी, जिसमें से रबुपूरा में नारायणा पब्लिक स्कूल के सामने स्थित 400 मीटर पेच को अब बना दिया गया है। गुरुवार को इसे खोल दिया गया, अब इसपर फर्राटा भरने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट पर ‘अकासा’ 16 जून से शुरू करेगी उड़ानें, जानें रूट, टाइम व किराया
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।