Yamuna Expressway vehicles over speed fines 10 percent rise annually यमुना एक्सप्रेसवे पर बेकाबू रफ्तार! ओवर स्पीड के चालान में हर साल 10% का इजाफा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

यमुना एक्सप्रेसवे पर बेकाबू रफ्तार! ओवर स्पीड के चालान में हर साल 10% का इजाफा

Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से किए गए चालान में हर साल लगभग 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। ज्यादातर वाहनों की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रिकॉर्ड की जा रही है।

Sun, 12 April 2026 11:19 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
यमुना एक्सप्रेसवे पर बेकाबू रफ्तार! ओवर स्पीड के चालान में हर साल 10% का इजाफा

Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार में दौड़ते वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से किए गए चालान में इसमें हर साल लगभग 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। ज्यादातर वाहनों की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रिकॉर्ड की जा रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इससे तेज गति में वाहन दौड़ाने पर चालान किए जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:213 KM दूरी 2.5 घंटे में होगी पूरी, इस दिन शुरू होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

प्रवर्तन टीम के अनुसार, जेवर टोल प्लाजा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आते वाहनों के चालान इंटरसेप्टर पर लगे कैमरे से स्पीड रिकॉर्ड करके किए जाते हैं। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ.उदित नारायण पांडे ने कहा कि विभाग के पास में इंटसेप्टर की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही वाहनों की गति की निगरानी भी बढ़ी है। ऐसे में चालान की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर दुर्घटना को न्यौता देते हैं। इससे न सिर्फ तेज गति में गाड़ी चलाने वाले, बल्कि अन्य वाहनों के भी दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।

ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए जाते हैं

परिवहन विभाग के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर हर राज्य के वाहन दौड़ते हैं। ऐसे में तेज गति में दौड़ते जो वाहन अन्य राज्यों में पंजीकृत हैं, उनके चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की संस्तुति संबंधित परिवहन विभाग को भेजी जाती है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में पंजीकृत वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस यहीं पर सस्पेंड कर दिया जाता है। ड्राइविंग लाइसेंस 45 दिन के लिए सस्पेंड किया जाता है। इस दौरान चालक से वाहन चलाने का अधिकार छिन जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 200 रुपये तक घट सकता है बसों का किराया

तेज रफ्तार के कारण हुए हादसे

● बीते साल दिसंबर में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात जेवर से नोएडा की ओर जा रही तेज रफ्तार तीन कारें आपस में टकरा गई थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो कारों में आग लग गई थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

● जनवरी 2026 में ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई थी। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन पर बाइक चलाई तो कटेगा मोटा चालान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।