woman was attacked and robbed 45 lakhs in Delhi, 5 arrested आपके पति ने भेजा है… घर में घुसे और महिला को बांधकर पीटा, लूट ले गए 45 लाख का माल; 5 गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आपके पति ने भेजा है… घर में घुसे और महिला को बांधकर पीटा, लूट ले गए 45 लाख का माल; 5 गिरफ्तार

दिल्ली में एक महिला के घर में घुसकर उसे बांधकर मारा-पीटा गया। फिर बदमाशों ने 45 लाख के जेवर और नकदी लूटी और मौके से रफू-चक्कर हो गए। दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Thu, 30 April 2026 07:03 PMRatan Gupta नई दिल्ली, भाषा
share
आपके पति ने भेजा है… घर में घुसे और महिला को बांधकर पीटा, लूट ले गए 45 लाख का माल; 5 गिरफ्तार

दिल्ली में एक महिला के घर में घुसकर उसे बांधकर मारा-पीटा गया। फिर बदमाशों ने 45 लाख के जेवर और नकदी लूटी और मौके से रफू-चक्कर हो गए। दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी यह कह कर घर में दाखिल हुए थे कि उन्हें महिला के पति ने भेजा है।

सभी आरोपी राजस्थान के, 1 अभी भी फरार

आरोपियों की पहचान पृथ्वी सिंह (24), लक्ष्मीनारायण सिंह (29), रणजीत सिंह (24), रामकेश (23) और रामकरण सिंह (25) के रूप में हुई है और ये सभी राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी राजस्थान में चोरी के मामलों में शामिल रहा है। फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोर्ट नहीं पहुंचे केजरीवाल तो क्या होगा? बिना सुने भी आ सकता है फैसला

मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारा-पीटा, बाथरूम में बद किया

यह घटना 13 अप्रैल को हरगोविंद एन्क्लेव में घटी, जहां तीन आरोपी दक्षिण दिल्ली स्थित 35 वर्षीय शिकायतकर्ता के घर में बहाने से घुसे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर महिला को काबू में कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे बाथरूम में बंद करके कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

जांच के दौरान, पुलिस ने तकनीकी सूचनाओं का विश्लेषण किया और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों में से एक पृथ्वी सिंह की पहचान की, जो शिकायतकर्ता का रिश्तेदार है और उसके घर के बारे में पहले से जानता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान से हथियार मंगाकर दिल्ली में बेचते थे, इंटरनेशनल गैंग के 9 तस्कर अरेस्ट

12 घंटे में 3 की हुई गिरफ्तारी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अंतरराज्यीय अभियान चलाया गया और 12 घंटे के भीतर राजस्थान के भरतपुर के खेत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।” पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अलवर बस स्टैंड पर लूटे गए माल को आपस में बांट लिया और अपने साथियों को सौंप दिया।

क्या-क्या बरामद हुआ

इसके बाद, पुलिस ने बताया कि रामकरण को चामुंडा माता मंदिर के पास एक वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चोरी के सामान का कुछ हिस्सा बरामद किया गया।पुलिस ने जंगल और बांध क्षेत्र से फरार आरोपी का हिस्सा भी बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सोने की चूड़ियां, चेन, अंगूठियां, बालियां, चांदी की पायल और अन्य आभूषण बरामद किए हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।