पाकिस्तान से हथियार मंगाकर दिल्ली में बेचते थे, इंटरनेशनल गैंग के 9 तस्कर दबोचे गए
इन हथियारों की तस्करी नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में होती थी। गिरफ्तार आरोपियों में फर्दीन, वसीक, वसीम मलिक, अमन उर्फ अभिषेक, आदिल, राहिल, इमरान, मोहम्मद अहमद और विशाल शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर भारत में सक्रिय एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग विदेशी हथियारों को पाकिस्तान से मंगाते थे। इन हथियारों की तस्करी नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में होती थी। गिरफ्तार आरोपियों में फर्दीन, वसीक, वसीम मलिक, अमन उर्फ अभिषेक, आदिल, राहिल, इमरान, मोहम्मद अहमद और विशाल शामिल हैं।
पाकिस्तान से नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत आते थे हथियार
पुलिस अब गिरोह के सरगना शाहबाज अंसारी और उसके चाचा रेहान अंसारी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 सेमी-ऑटोमैटिक व विदेशी हथियार, दो देसी शॉटगन, तीन कट्टे, 92 कारतूस, छह मैगजीन, मोबाइल फोन, लैपटॉप बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि विदेशी हथियार पाकिस्तान से मंगवाकर नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत लाए जाते थे और फिर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किए जाते थे।
कोई हथियारों की डील करता, कोई बॉर्डर पार
एडिशनल कमिश्नर स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि वसीम मलिक दिल्ली के तुर्कमान गेट का रहने वाला एक पुराना अपराधी है। उसके ऊपर हत्या और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। वहीं राहिल और इमरान, दोनों मुख्य आरोपी शाहबाज के रिश्तेदार हैं। राहिल का काम हथियारों की डीलिंग करना था। वह दिल्ली में लोगों से डील करता था, जबकि इमरान नेपाल बॉर्डर के जरिए हथियारों की तस्करी में माहिर है। इसके अलावा मोहम्मद अहमद, मुंगेर (बिहार) से भी हथियार मंगवाता था और उन्हें दिल्ली‑यूपी में सप्लाई करता था।


बिहार से भी करते थे हथियारों की सप्लाई
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरोह न सिर्फ विदेशी हथियार लाता था, बल्कि बिहार के मुंगेर से हथियार मंगवाकर दिल्ली‑एनसीआर में सप्लाई करता था। बदले में विदेशी हथियार पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपराधियों तक पहुंचाए जाते थे। स्पेशल सेल ने इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
8वीं तक पढ़ा है वसीम मलिक, आधा दर्जन FIR दर्ज
वसीम मलिक, तुर्कमान गेट, दिल्ली का निवासी है। यह 8वीं तक पढ़ा है और 2008 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। इसके खिलाफ हत्या (302 IPC) और डकैती जैसे संगीन मामलों सहित आधा दर्जन से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। जेल में रहने के दौरान इसका संपर्क शाहबाज अंसारी से हुआ। यह विदेशी हथियारों की खेप रिसीव करता था और दिल्ली के गैंग्स में हथियार बांटता था।

वसीक, वसीम मलिक का भतीजा है। यह बी.कॉम ड्रॉपआउट है और यूट्यूब चैनल चलाने का शौकीन है। जब वसीम जेल गया, तब हथियारों की खेप को ठिकाने लगाने और सुरक्षित छिपाने की जिम्मेदारी इसी की थी।




साइन इन