delhi crime thieves cut shutter and fled with jewellery worth rs 3 crore in rk puram दिल्ली के आरके पुरम में बड़ी डकैती: शटर काटकर 3 करोड़ के जेवर ले उड़े चोर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के आरके पुरम में बड़ी डकैती: शटर काटकर 3 करोड़ के जेवर ले उड़े चोर

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम में शुक्रवार रात एक बड़ी चोरी हुई जहां चोरों ने सेक्टर-6 स्थित एक ज्वेलरी शॉप से करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये के गहने उड़ा लिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Sat, 14 Feb 2026 11:45 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली
share
दिल्ली के आरके पुरम में बड़ी डकैती: शटर काटकर 3 करोड़ के जेवर ले उड़े चोर

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सेक्टर-6 मार्केट स्थित एक ज्वेलरी शॉप से चोरों ने करीब 2.5 से तीन करोड़ के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। पुलिस की ओर से मामले में गहनों की मात्रा व रकम की कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल का कहना है कि अभी मात्रा इत्यादि की जांच व पुष्टि की जा रही है। मामले की सीसीटीवी फुटेज व पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

ताला नहीं तोड़ पाए तो शटर ही काट दिया

दुकानदार रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने दुकान में दो शटर लगवाए थे। सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार रात करीब दो बजे के आसपास चार से पांच चोर दुकान का ताला काटकर दुकान में दाखिल होते दिखे और अंदर जाकर दूसरे शटर का ताला तोड़ न पाने पर शटर काट दिया।

200-250 ग्राम का सोना लेकर फरार

इसके बाद अंदर रखी करीब 70-80 किलोग्राम चांदी की ज्वैलरी के अलावा दुकान में पड़ा करीब 200-250 ग्राम का सोना लेकर फरार हो गए। इससे पहले करीब एक बजे वे रेकी करके गए थे। दुकानदार ने बताया कि दुकान बंद करते समय मरम्मत के लिए आए कुछ सोने के आभूषण वह तिजोरी में रखना भूल गए थे, चोरों ने उसे भी चुरा लिया है।

सुबह हुआ चोरी का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, आरके पुरम पुलिस को शनिवार सुबह शिकायत मिली तो मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की है। चोरी हुए आभूषणों की सटीक संख्या और मूल्य का अभी पता लगाया जा रहा है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे और सुबह खोलने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में आरके पुरम थाने में केस दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आसपास की दुकानों के कैमरों से चोरों की तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समझौते पर साइन ना करें, अहमदाबाद AI-171 मामले में वकील की पीड़ितों को सलाह; वजह?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 3 जगह आग का तांडव, धू-धू कर जला बैंक्वेट हॉल, फैक्ट्री भी खाक- VIDEO
ये भी पढ़ें:वंदे मातरम् वाले स्कूलों से निकाल ले बच्चे; मुसलमानों से उज्जैन ईमाम की अपील
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।