Encounter in Delhi Bawana Firing between Lawrence Bishnoi gang members and police one shooter was shot in the leg दिल्ली में देर रात एनकाउंटर: बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स पकड़े, एक शूटर के पैर में लगी गोली, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में देर रात एनकाउंटर: बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स पकड़े, एक शूटर के पैर में लगी गोली

एक शूटर के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब तीनों शूटर्स से हाल में हुई वारदातों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि हाल में हुई वारदातों में इन शूटर्स का हाथ हो सकता है।

Sun, 15 Feb 2026 10:37 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में देर रात एनकाउंटर: बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स पकड़े, एक शूटर के पैर में लगी गोली

दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात बवाना थाना क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वॉन्टेड अपराधी मुनक नहर के पास आने वाले हैं और इसी के बाद इलाके में घेराबंदी शुरू की गई थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि एनकाउंटर के दौरान शूटर और पुलिस के बीच कुल चार राउंड फायरिंग हुई। शूटर्स ने फायरिंग की तो सेल्फ-डिफेंस में पुलिस ने भी फायरिंग की। आरोपी मौके से भागने की फिराक में थे मगर जैसे ही पुलिस ने फायरिंग की और जब एक गोली शूटर को लगी तो उनकी रफ्तार धीमी हो गई।

एक शूटर के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब तीनों शूटर्स से हाल में हुई वारदातों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि हाल में हुई वारदातों में इन शूटर्स का हाथ हो सकता है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की जांच में भी जुटी है।

रंगदारी न देने पर दी थी हत्या की चेतावनी

हाल में दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में हमलावरों द्वारा एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के एक दिन बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड की जिम्‍मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने ली थी। पुलिस हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीम का गठन किया था। हत्याकांड के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे थे तो लोगों में दहशत का माहौल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस की इस एक चूक से रिहा हो गया डबल मर्डर का संदिग्ध, HC ने दी बेल
ये भी पढ़ें:जनकपुरी बाइकर मौत केस : ‘हादसे के बाद मजदूर ने लगाए थे बैरिकेड और पर्दे’
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस का मेरठ के असद गैंग से सामना, गोली मारकर 3 बदमाशों को पकड़ा

बवाना के व्यापारी की हत्या से जुड़े हो सकते हैं तार

दरअसल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया गया था कि हत्या इस वजह से की गई है क्योंकि रंगदारी नहीं दी गई थी। पोस्ट में ये भी कहा गया था कि यह घटना एक चेतावनी है कि जो कोई भी उनके काम में बाधा डालेगा उसे बिना किसी सूचना के जान से मार दिया जाएगा। मृतक व्यापारी की पहचान वैभव गांधी (35) की रूप में हुई थी। वे प्लास्टिक के दाने बनाने वाली फैक्टरी चलाते थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।