शराब पिलाने से मना करने पर हैवानियत! फरीदाबाद में अहाता प्रबंधक को पीट-पीटकर मार डाला
फरीदाबाद के सेक्टर-3 में शराब अहाता प्रबंधक की शराब पिलाने से मना करने पर बारातियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात की यह घटना है।अभी तक पुलिस को इस बारे में लिखित शिकायत नहीं मिली है।

फरीदाबाद के सेक्टर-तीन में शराब अहाता प्रबंधक की शराब पिलाने से मना करने पर बारातियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात की यह घटना है।अभी तक पुलिस को इस बारे में लिखित शिकायत नहीं मिली है। मृतक के परिजन सेक्टर-तीन पुलिस चौकी पहुंच चुके हैं। लिखित शिकायत न मिलने के कारण पुलिस अभी हत्या की वजह के बारे में आधिकारिकतौर पर कुछ नहीं बता रही है।
पत्थरों से कूचकर हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से यूपी के जिला औरेया के थाना अछंदा के अंतर्गत नंगला राय सिंह गांव निवासी 35 साल के आदेश मंगलवार-बुधवार रात करीब 12:30 बजे शराब ठेका बंद कर अपने कमरे पर जा रहे थे। वह शराब अहाते के आस-पास की रहते थे। इसी दौरान वहां दो युवक आ गए और अहाता में शराब पीने की कहने लगे। प्रबंधन ने ठेका बंद होने की कहकर अहाता खोलने से मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद दोनों युवक अपने साथियों को बुला लाए। आरोप है कि यहां उन्होंने प्रबंधक के साथ जमकर मारपीट की। वहीं पत्थरों से भी चोट मारी। इससे उनकी मौत हो गई।
बारातियों ने किया हमला
घटना के बीच प्रबंधक का भाई सुमित भी उनसे मिलने पहुंच गया। उन्होंने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि सेक्टर-तीन के सामुदायिक भवन में सेक्टर-चार प्रेम नगर झुग्गी बस्ती निवासी एक युवती की शादी थी। सोहना के पास से यहां बारात आई हुई थी। बारातियों ने यह हमला किया था।
क्या बोली पुलिस
मृतक के भाई विकास ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। हमलावरों ने उनके भाई से रुपये भी छीने थे। उधर, सेक्टर-आठ थाना एसएचओ ने बताया कि अभी पुलिस शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद इस बारे में कुछ बताया जा सकेगा। मृतक के परिवार के लोग पहुंच चुके हैं। मृतक का एक भाई भी घटना के वक्त मौजूद था, लेकिन उसने परिवार के लोगों के आने के बाद ही शिकायत देने के लिए कहा था।




साइन इन