पश्चिमी विक्षोक्ष से फिर कूल होगी दिल्ली की फिजा? 2 दिन तेज हवाओं और हल्की बारिश का अलर्ट
Delhi Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों में सतह पर 20 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट की संभावना है। यह दौर 8 अप्रैल तक चल सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसका असर भी राजधानी पर पड़ेगा। साथ ही, राजधानी में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। 3 और 4 अप्रैल को तेज हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
राजधानी में गुरुवार को कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में 10-15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं।
गर्मी में फिर से कृत्रिम वर्षा के परीक्षण की तैयारी
इस गर्मी दिल्ली में फिर से कृत्रिम बारिश (क्लाउड-सीडिंग) का परीक्षण किया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रीय राजधानी में दो बार परीक्षण किया गया था। ये परीक्षण दिल्ली पर्यावरण विभाग और आईआईटी कानपुर के बीच 25 सितंबर, 2025 को हुए समझौते के तहत किए गए थे। हालांकि, इस दौरान शहर में बारिश नहीं हुई। आईआईटी कानपुर ने इसका कारण बादल में नमी की कम मात्रा बताया था। संस्थान ने कहा कि पिछले परीक्षण से मिले आंकड़े भविष्य में बेहतर योजना बनाने में मदद करेंगे और आदर्श परिस्थितियों की पहचान में योगदान देंगे।
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बिगड़ेगा
देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य और दक्षिण भारत में भी 6 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे। इनका सबसे अधिक असर 3, 4 और 7 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इन दिनों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है।




साइन इन