Wife cuts husband tongue with knife at midnight in Ghaziabad पत्नी ने आधी रात को काटी सोते हुए पति की जीभ, गाजियाबाद में हैरान करने वाली घटना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पत्नी ने आधी रात को काटी सोते हुए पति की जीभ, गाजियाबाद में हैरान करने वाली घटना

गाजियाबाद में एक हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने देर रात चाकू से अपने पति की जीभ काट दी। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Tue, 20 Jan 2026 12:10 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, चंद्र शेखर त्यागी
share
पत्नी ने आधी रात को काटी सोते हुए पति की जीभ, गाजियाबाद में हैरान करने वाली घटना

गाजियाबाद के मोदीनगर से एक हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पत्नी ने देर रात चाकू से अपने पति की जीभ काट दी। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 8 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पीड़ित युवक के परिजनों ने आरोपी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मोदीनगर की संजय नगर कॉलोनी में कथित तौर पर खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े में देर रात सोते समय पत्नी ने पति की जीभ काटकर अलग कर दी। गंभीर हालत में युवक को मेरठ की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में हमले और धमकी के आरोपी को 22 साल बाद अदालत ने किया दोषमुक्त

8 महीने पहले हुई थी शादी

मोदीनगर की संजय नगर कॉलोनी निवासी विपिन प्राइवेट कंपनी में काम करता है। विपिन की 8 माह पहले मेरठ निवासी युवती से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान विपिन ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था।

देर रात कमरे से आई चिल्लाने की आवाज

युवक की मां ममता ने बताया कि रात के समय दोनों अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। देर रात एक बजे कमरे में बेटे के जोर से चिल्लाने की आवाज आई। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो विपिन के मुंह से खून निकल रहा था। उसने परिजनों को बताया कि पत्नी ने मेरी जीभ काटकर अलग कर दी है। विपिन की जीभ बेड पर पड़ी हुई थी। परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जान से मारने के पैसे मिले; कारोबारी की हत्या के 7 माह बाद पत्नी को धमकी भरा कॉल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।