Why Delhi Judge Aman Kumar Sharma Suicide Relative told inside story ‘जीना मुश्किल है, पत्नी-साली परेशान कर रहे’; पिता ने बताया जज अमन शर्मा ने क्यों की आत्महत्या, Ncr Hindi News - Hindustan
More

‘जीना मुश्किल है, पत्नी-साली परेशान कर रहे’; पिता ने बताया जज अमन शर्मा ने क्यों की आत्महत्या

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात 30 साल के जज अमन कुमार शर्मा ने सफरदजंग इलाके में स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। उनके शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जानकार के मुताबिक अमन का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

Sat, 2 May 2026 11:05 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
‘जीना मुश्किल है, पत्नी-साली परेशान कर रहे’;  पिता ने बताया जज अमन शर्मा ने क्यों की आत्महत्या

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात 30 साल के जज अमन कुमार शर्मा ने सफरदजंग इलाके में स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। उनके शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जानकार के मुताबिक अमन का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। अमन के रिश्तेदारों के मुताबिक उनकी साली निधि उनके घर में दखल दे रही थी। इसी के चलते अमन काफी परेशान था। शनिवार को घर में खूब विवाद हुआ जिसके बाद तंग आकर अमन ने बाथरूम में फांसी लगा ली।

अमन के बहन के ससुर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाग अमन को तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, मैंने अपने बेटे (अमन के जीजा) से फोन पर बात की, और उसने मुझे बताया कि अमन को सफदरजंग अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब तक मैं अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

अमन ने एक रात पहले पिता को लगाया था फोन

उन्होंने आगे कहा, पुलिस को दिए अमन के पिता के बयान के अनुसार, कल रात लगभग 10 बजे अमन ने उन्हें फोन किया और कहा कि वह बहुत परेशान है और उसे जीना मुश्किल लग रहा है। उनके पिता तुरंत अलवर से निकलकर आधी रात के आसपास यहां पहुंचे। पहुंचने पर उन्हें पता चला कि अमन का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। अमन ने उन्हें बताया कि पिछले दो महीनों से उसे परेशान किया जा रहा था। उनकी पत्नी स्वाति एक न्यायिक अधिकारी हैं, और उनकी बहन निधि मलिक एक आईएएस अधिकारी हैं जो वर्तमान में जम्मू में तैनात हैं। अमन के अनुसार, निधि मलिक उनके जीवन में दखल दे रही थीं और उनके घर को कंट्रोल कर रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में जज अमन कुमार शर्मा ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

उन्होंने अमन के पिता के हवाले से कहा कि उनकी बहू ने उनसे कहा कि अगर वह नहीं गए तो वह पुलिस को बुला लेंगी। अगली सुबह उन्होंने अपनी बहू के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनका फोन ब्लॉक कर दिया था। घर में कहासुनी शुरू हो गई, इसलिए अमन के पिता दूसरे कमरे में चले गए। अमन के पिता ने बताया कि कुछ कहासुनी हो रही थी और थोड़ी देर बाद शांत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिरोही झील बनी ‘डेथ ट्रैप’, दोस्तों संग नहाने गए दिल्ली के युवक की डूबने से मौत

बाथरूम के अंदर से बजी घंटी

इसके बाद अमन के मोबाइल पर फोन किया, तो उन्हें बाथरूम के अंदर घंटी बजने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाथरूम के दरवाजे पर दस्तक दी और उसे खोलने के लिए कहा... उन्होंने बहुत कोशिश की, दरवाजे पर फर्नीचर पटका, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। फिर पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि शाफ्ट में एक खिड़की है। वे एक सीढ़ी लाए और गार्ड शंकर उस पर चढ़कर खिड़की तोड़कर बाथरूम में घुस गया। उसने अमन को लटका हुआ पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्यापारियों को MCD ने दी बड़ी राहत, ट्रेड लाइसेंस शुल्क को संपत्ति कर से जोड़ा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।