Why Arvind Kejriwal Connecting Mamata Banerjee Defeat In west Bengal to delhi said I Lost With 3 thousand votes मैं 3 हजार वोटों से हार गया; ममता बनर्जी की हार को दिल्ली से क्यों जोड़ रहे अरविंद केजरीवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मैं 3 हजार वोटों से हार गया; ममता बनर्जी की हार को दिल्ली से क्यों जोड़ रहे अरविंद केजरीवाल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार बीजेपी पर हमलावर है। उन्होंने एक बार फिर ममता बनर्जी की हार को दिल्ली से जोड़ा है

Tue, 5 May 2026 05:21 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मैं 3 हजार वोटों से हार गया; ममता बनर्जी की हार को दिल्ली से क्यों जोड़ रहे अरविंद केजरीवाल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार बीजेपी पर हमलावर है। उन्होंने एक बार फिर ममता बनर्जी की हार को दिल्ली से जोड़ा है और आरोप लगाया है कि जैसे आम आदमी पार्टी वोट काटे जाने की वजह से हारी वैसे ही पश्चिम बंगाल में भी हुआ।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज पूरे देश में एक बड़ा संकट छाया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से लोकतंत्र को हाईजैक कर लिया है और हत्या कर दी है। कल बंगाल का चुनाव चुनाव नहीं था। पिछले तीन-चार महीनों से हम बंगाल में देख रहे हैं, कैसा तांडव चल रहा है। उन्होंने बिहार और महाराष्ट्र में भी यही किया।

वोट काटने का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, मेरी अपनी विधानसभा में, मेरे जेल जाने से पहले, 1,48,000 वोट थे। जब मैं लौटा, तो केवल 1,06,000 वोट बचे थे। उन्होंने छह महीनों के भीतर 42,000 वोट कटवा दिए। पिछली बार मैं 30,000 वोटों से जीता था। 42,000 वोट रद्द कर दिए गए। मैं 3,000 वोटों से हार गया। आप कैसे जीत सकते हैं? जब आप सारे वोट कटवा देंगे, तो कुछ भी नहीं बचेगा। यही तांडव पूरे देश में चल रही है। आज लोकतंत्र संकट में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इतना बुरा हाल! अरविंद केजरीवाल को क्यों चुनावी नतीजों से लगा बड़ा झटका

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 2014 में मोदी जी की आंधी चल रही थी, जहां-जहां भाजपा चुनाव लड़ रही थी, वहां जीत रहे थे। फिर फरवरी 2015 में दिल्ली में चुनाव हुआ और दिल्ली की जनता ने भाजपा को 70 में से मात्र 3 सीटें दीं। भाजपा जिस तरीके से आज देश और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है, उसका जवाब पंजाब देगा- ठीक उसी तरीके से, जैसे दिल्ली ने दिया था।

'पंजाब विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के लिए आखिरी चुनाव होंगे'

उन्होंने कहा कि पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के लिए आखिरी चुनाव होंगे। पंजाब के बाद मोदी सरकार गिर जाएगी। केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में 'आप' सरकार के पक्ष में सत्ता समर्थक लहर है और हर गांव प्रशासन की ओर से किए गए कार्यों को मान्यता देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोर्ट नहीं पहुंचे केजरीवाल तो क्या होगा? बिना सुने भी आ सकता है फैसला

हाल में 'आप' छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले सात राज्यसभा सदस्यों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये सीट पंजाबियों की थीं। उन्होंने कहा, भाजपा ने पंजाब से ये सीट छीन ली हैं और अब हम सभी को उन्हें रोकने के लिए काम करना होगा। पंजाब ने ऐतिहासिक रूप से विदेशी आक्रमण को रोका, लेकिन इस बार दुश्मन भीतर ही है; पंजाबियों को ही उन्हें रोकना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इतना बुरा हाल! अरविंद केजरीवाल को क्यों चुनावी नतीजों से लगा बड़ा झटका

केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कपूरथला हाउस में जुटे राज्य के विधायकों को संबोधित किया। इससे पहले मान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उनसे राज्य के उन छह राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का आग्रह किया जिन्होंने 'आप' छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा नेताओं ने 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को दोहराने का भरोसा जताया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।