aap lost in assam assembly election 2026 vote share very low अरविंद केजरीवाल को क्यों चुनावी नतीजों से लगा बड़ा झटका, 21 सीटों पर लगाया था दांव, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अरविंद केजरीवाल को क्यों चुनावी नतीजों से लगा बड़ा झटका, 21 सीटों पर लगाया था दांव

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव के नतीजों से बड़ा झटका लगा है। असम में 124 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में आप ने  21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन महज 0.13 फीसदी वोट शेयर ही हासिल हुए।

Mon, 4 May 2026 05:36 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अरविंद केजरीवाल को क्यों चुनावी नतीजों से लगा बड़ा झटका, 21 सीटों पर लगाया था दांव

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को मौजूदा विधानसभा चुनाव में एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने असम चुनाव में अपना दांव आजमाया था, पर परिणाम निराशाजनक रहे। यह अलग बात है कि अगले साल के अंत में होने वाले पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव के लिए पसीना बहाने वाले बड़े नेता असम में ज्यादा सक्रिय नहीं दिखे। पश्चिम बंगाल, असम से लेकर केरल तक पांच राज्यों में हुए चुनावी नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस को खुशखबरी दी है तो तृणमूल कांग्रेस, लेफ्ट और डीएमके अपनी सरकारें गंवानी पड़ीं।

124 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। पार्टी ने भाजपा से भी पहले अपने उम्मीदवारों का ऐलान करके यह संदेश देने की कोशिश की थी कि असम की चुनावी जंग के लिए पार्टी पहले से तैयार है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर भरोसा जताया था जिनकी राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय पहचान तो नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर वे झाड़ू हाथ में लिए केजरीवाल के विजन को सामने रख रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हृदय मा छे काबा, नयन मदीना; उलटे भाजपा को फायदा करा गया सायोनी घोष का गाना

आम आदमी पार्टी को एक फीसदी से भी कम वोट

असम में आम आदमी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार कोई खास प्रभाव नहीं दिखा सका। 2 बजे तक आए डेटे के मुताबिक,पार्टी को राज्य में महज 0.13 फीसदी वोट हासिल हो सके। अरविंद केजरीवाल की पार्टी को असम में कितने कम लोगों ने मतदान किया इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वहां नोटा को 1.30 फीसदी वोट मिले हैं। करीब 40 फीसदी वोट शेयर के साथ भाजपा ने एक बार फिर यहां प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

आप ने कहां किसे उतारा था

  1. नौबोइचा - अच्युत दास
  2. डेरगांव -पुलिन गोगोई
  3. गोहपुर- जारबोम कुतुम
  4. सेंट्रल गुवाहाटी- अनूपा डेकाराजा
  5. खुमताई- आशीष हजारिका
  6. सिबसागर- तपन गोगोई
  7. रोंगानादी- टिकेंद्र थापा
  8. चेंगा- जाहिदु इस्लाम खान
  9. नादुआड़- रंजीत बोरो
  10. तिय़ाबर- पल्लव सैकिया
  11. ईस्ट गोलपाड़ा- जिन्ना अमीर हुसैन
  12. राहा - बरुण बिकास दास
  13. बोकाजन- रेणुका तिमुंगपी
  14. विश्वनाथ - अनंता गोगोई
  15. बरहमपुर - रानू माई तेरोंपी
  16. दीफू- बिरेश दीफोएसा
  17. जोरहाट - प्रणब प्रियंगशु दत्ता
  18. नॉर्थ करीमगंज- सयनुल हक
  19. पलाशबाड़ी- एलविन बरुआ
  20. दिसपुर- बल्लव पात्रा
  21. न्यू गुवाहाटी -आदित्य गोगोई

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।