Who is Delhi New LG Taranjit Singh Sandhu JNU Student was india ambassador to us JNU के छात्र, अमेरिका में बजाया डंका, अब चलाएंगे दिल्ली, जानें कौन हैं नए LG तरनजीत सिंह संधू, Ncr Hindi News - Hindustan
More

JNU के छात्र, अमेरिका में बजाया डंका, अब चलाएंगे दिल्ली, जानें कौन हैं नए LG तरनजीत सिंह संधू

नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल गुरुवार रात बदल दिए गए। अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Fri, 6 March 2026 06:00 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
JNU के छात्र, अमेरिका में बजाया डंका, अब चलाएंगे दिल्ली, जानें कौन हैं नए LG तरनजीत सिंह संधू

नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल गुरुवार रात बदल दिए गए। अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को लद्दाख का एलजी बनाया गया। यह नियुक्ति लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता के इस्तीफे के बाद की गई। कविंदर गुप्ता हिमाचल के राज्यपाल होंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का कार्यकाल लगभग 46 महीने का रहा। इस दौरान उन्होंने न केवल खुद ज़मीन पर उतारकर दिल्ली की सूरत बदली, बल्कि उनके कार्यकाल में ही भाजपा ढाई दशक से ज्यादा समय बाद दिल्ली की सत्ता में आई। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही उन्हें किसी नई जगह जिम्मेदारी देने की चर्चाएं चल रही थी, जिसकी घोषणा आखिरकार गुरुवार को हो गई।

दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में तरनजीत सिंह संधू का नाम घोषित किया गया है जो एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त राजनयिक हैं । उनका जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के 28वें राजदूत के रूप में कार्य किया । 31 जनवरी 2024 को अमेरिका में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था। सेवानिवृत होने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

सेंट स्टीफंस और जेएनयू के छात्र

तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जेएनयू से शिक्षा प्राप्त की है। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी रहे संधू अमेरिका में भारत के राजदूत (2020-2024) और श्रीलंका में उच्चायुक्त रह चुके हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंधों और जटिल प्रशासनिक मुद्दों का अनुभव हासिल किया। वह अमेरिका से जुड़े मामलों में सबसे अनुभवी भारतीय राजनयिकों में से एक हैं। सेवानिवृत्ति के बाद मार्च 2024 में भाजपा में शामिल हुए और लोकसभा चुनाव 2024 में अमृतसर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में भी किया काम

वे प्रतिष्ठित तेजा सिंह समुंदरी के पोते हैं, जिनका अमृतसर और सिख राजनीति में बड़ा इतिहास रहा है। उन्होंने जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन स्थित दूतावास में उप मिशन प्रमुख के रूप में सेवा दी। इसके अलावा जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में भी कार्यरत थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीके सक्सेना अब लद्दाख के LG, तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली की कमान; बड़ा फेरबदल
ये भी पढ़ें:दिल्ली में तीन दिन ट्रैफिक पर रहेगा असर; इस मार्ग पर जाने से करें परहेज
ये भी पढ़ें:दिल्ली को 9 करोड़ रुपए से नई सौगात, डंपिंग ग्राउंड पर बनेगा 'अटल मेमोरियल' पार्क

वहीं विनय सक्सेना ने 26 मई 2022 को यह पदभार संभाला था। कार्यकाल संभालने के बाद दिल्ली में सड़कों से लेकर नालों तक की सफाई के लिए वह खुद जमीन पर उतरे। दिल्ली में डीडीए को साथ लेकर उन्होंने कई नए पार्क एवं पर्यटन स्थल विकसित किए। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई को कथित शराब घोटाले की शिकायत भिजवाने से लेकर आप नेताओं के जेल जाने तक में शिकायतें उनकी तरफ से ही भेजी गई थीं। लेकिन दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद से वह जमीनी स्तर पर कम ही देखे गए।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।