delhi traffic police will be affected for 3 days avoid these routes दिल्ली में तीन दिन ट्रैफिक पर रहेगा असर; इस मार्ग पर जाने से करें परहेज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में तीन दिन ट्रैफिक पर रहेगा असर; इस मार्ग पर जाने से करें परहेज

दिल्ली के छतरपुर स्थित राधा स्वामी सतसंग ब्यास में 6 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तीन लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भारी भीड़ के कारण छतरपुर के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। 

Fri, 6 March 2026 01:21 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में तीन दिन ट्रैफिक पर रहेगा असर; इस मार्ग पर जाने से करें परहेज

,दिल्ली के छतरपुर स्थित राधा स्वामी सतसंग ब्यास में 6 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले सत्संग में लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। भारी भीड़ के कारण छतरपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा और भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी है। सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

आश्रम के आसपास व्यापक बंदोबस्त

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सत्संग स्थल के आसपास कई फार्म हाउस और बैंक्विट हॉल होने की वजह से जाम लग सकता है। पुलिस ने वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सत्संग में आने वाले श्रद्धालु भाटी माइंस की तरफ से आ सकते हैं।

फरीदाबाद और गुरुग्राम से आने वाले वाहनों को सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को जाम से बचने के लिए सुबह 5 बजे से पहले आश्रम में पहुंचने की सलाह दी गई है। आयोजकों की ओर से कुछ वाहनों और श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार रखे गए हैं। फरीदाबाद के साथ ही गुरुग्राम से आने वाले वाहन चालकों को डेरा बॉर्डर से आने को कहा गया है। राधास्वामी सतसंग ब्यास के भीतर आयोजकों द्वारा विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है।

लोगों को ध्यान रखने की सलाह

1- जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें

2- घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें

3- ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गए रास्तों का इस्तेमाल करें

4- हेल्पलाइन नंबर- व्हाट्सएप 8750871493

5- फोन नंबर- 1095/011-25844444

जगह-जगह लगाए गए बोर्ड

वाहनों के लिए दिशा सूचक बोर्ड जगह-जगह लगाए गए हैं ताकि लोगों को परेशानी ना हो। इस दौरान पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता खुला रहेगा। फरीदाबाद से डेरा मोड़ होकर मांडी बॉर्डर की तरफ आने वाले आपातकालीन वाहनों को महरौली-गुरुग्राम रोड इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भाटी माइंस रोड पर छतरपुर रोड से गुरुग्राम रोड टी पॉइंट और सत्संग स्थल तक सुबह 4 बजे से रात 8 बजे के बीच तीनों दिन भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इस दौरान छतरपुर रोड से बचने की सलाह दी है। वाहनों का दबाव अधिक होने पर गाड़ियों को मांडी रोड से जोनापुर कट होते हुए महरौली गुरुग्राम रोड की तरफ भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर ट्रैफिक पुलिस का ऐक्शन, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 1200 का कटा चालान
ये भी पढ़ें:दिल्ली को 9 करोड़ रुपए से नई सौगात, डंपिंग ग्राउंड पर बनेगा 'अटल मेमोरियल' पार्क
ये भी पढ़ें:दिल्ली को मिलेगी पहली ‘रिंग मेट्रो’, दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।