When will the Delhi government provide 2,500? CM Rekha said, First water, sewer, schools, hospitals, then 2500 रुपये कब देगी दिल्ली सरकार? सीएम रेखा बोलीं- पहले पानी, सीवर, स्कूल, अस्पताल फिर…, Ncr Hindi News - Hindustan
More

2500 रुपये कब देगी दिल्ली सरकार? सीएम रेखा बोलीं- पहले पानी, सीवर, स्कूल, अस्पताल फिर…

इस पर सीएम रेखा गुप्ता से विपक्षी दल सवाल करते रहते हैं। ऐसा ही सवाल राइजिंग भारत समिट में इंटरव्यू के दौरान पूछा गया। इस पर रेखा गुप्ता ने कहा- 2500 से पहले जो मैं दे चुकी हूं, उसकी चर्चा करनी चाहूंगी...

Tue, 3 March 2026 02:48 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2500 रुपये कब देगी दिल्ली सरकार? सीएम रेखा बोलीं- पहले पानी, सीवर, स्कूल, अस्पताल फिर…

दिल्ली विधानसभा के चुनाव से पहले भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपये महीना देने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। इस पर सीएम रेखा गुप्ता से विपक्षी दल सवाल करते रहते हैं। ऐसा ही सवाल राइजिंग भारत समिट में इंटरव्यू के दौरान पूछा गया। इस पर रेखा गुप्ता ने कहा- 2500 से पहले जो मैं दे चुकी हूं, उसकी चर्चा करनी चाहूंगी...

स्पष्ट डेट बताने की जगह गिनाईं अन्य उपलब्धियां

इस तरह सीएम रेखा ने महिलाओं के खाते में 2500 रुपये कब से आएंगे, इसकी स्पष्ट डेट नहीं बताई और उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा पूरे किए जा रहे अन्य वादों/ उपलब्धियों को गिनाया। अटल कैंटीन से दिल्ली वासियों को मिलने वाले लाभ गिनाए। इस जवाब के पर काउंटर क्वेश्चन किया गया- ऐसी योजना तो शीला दीक्षित भी चला रही थीं। इस पर रेखा गुप्ता ने कहा- कहां चल रही हैं, आप एक भी गिना दीजिए। कोई थाली थी, चली पहुंची या आई... लेकिन आज हमारा हर रोज 1 लाख लोगों को भोजन कराने का संकल्प है, जिस पर हम चल रहे हैं। दूसरी उपलब्धि इस होली महिलाओं को दिए जाने वाले गैस सिलेंडर को गिनाया। आयुष्मान योजना की उपलब्धि को भी गिनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिंक कार्ड की क्या जरूरत? BJP गरीब पूर्वांचली महिलाओं का हक छीन रही- आप के 5सवाल
ये भी पढ़ें:झारखंड में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी होंगे रिहा, योजनाओं का लाभ भी मिलेगा लाभ

प्राथमिकता सूची तैयार की, पहले पानी, सीवर, स्कूल…

इसके बाद सीएम रेखा ने कहा- सरकार ने दिल्ली की जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक प्राथमिकता सूची तैयार की है। इसके हिसाब से मुझे लगता है कि जनता को पहले पानी की पाइपलाइन की जरूरत है। हर घर में पानी की जरूरत है। बेहतर सीवरलाइन की जरूरत है। स्कूल की कमी पूरी करनी है। ये जो अधूरे हॉस्पीटल हैं, उसे पूरा करने की जरूरत है।

मैं वादा करती हूं, बहनों को 2500 मिलेंगे

इसके बाद कहा- मेरी दिल्ली की जनता कहती है कि पहले ये सब हमें दो, उसके बाद 2500 रुपये अगर आप देना चाहेंगी, तो जरूर देंगी। इसके बाद सीएम ने वादा करते हुए कहा- मैं वादा करती हूं कि दिल्ली की हमारी बहनों को 2500 रुपये भी मिलेंगे।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पैसे देने की बात

सीएम रेखा ने कहा- दिल्ली की बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत करना मेरी इच्छा है और मैं इसे जरूर पूरा करूंगी। इसके लिए लगातार काम चल रहा है, क्योंकि आज दिल्ली में जिस वर्ग को हम मदद पहुंचाना चाहते हैं, उसकी सूची बनना बहुत जरूरी है। ये योजना लगातार चलने वाली है, हर महीने रुपये देने हैं। इसके लिए एक बहुत ही अच्छा मैथड जरूरी है। हम एक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन इस योजना को चलाएंगे, ताकि कोई लीकेज न हो और कोई भी पात्र छूटे न।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।