What is delhi government Lakhpati Beti Yojana 61000 rupees will be deposited till graduation ग्रैजुएशन तक जमा होंगे 61 हजार रुपए, क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बेटी योजना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रैजुएशन तक जमा होंगे 61 हजार रुपए, क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बेटी योजना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को होली की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं और बेटियों के लिए कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं का पिटारा खोल दिया। इस दौरान उन्होंने 'दिल्ली लखपति बेटी योजना' का शुभारंभ किया।

Mon, 2 March 2026 09:58 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
ग्रैजुएशन तक जमा होंगे 61 हजार रुपए, क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बेटी योजना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को होली की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं और बेटियों के लिए कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं का पिटारा खोल दिया। इस दौरान उन्होंने 'दिल्ली लखपति बेटी योजना' का शुभारंभ किया। इसका मकसद बेटियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक वित्तीय सुरक्षा देना है।

इस योजना के तहत ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने वाली हर बेटी के खाते में सरकार 61,000 रुपये जमा करेगी, जो मैच्योरिटी पर लगभग 1.25 लाख रुपये हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से दिल्ली की बेटियां अब 'लखपति' बनेंगी और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होंगी।

128 करोड़ रुपए का प्रावधान

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत जन्म से लेकर ग्रैजुएशन तक चरणबद्ध तरीके से कुल 61,000 रुपये सरकार द्वारा जमा किए जाएंगे, जो ब्याज सहित परिपक्व होकर लगभग सवा लाख रुपये हो जाएंगे। इस योजना के लिए बजट में 128 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अन्य योजनाएं

इसके अलावा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' लॉन्च किया। सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' को केवल यात्रा सुविधा नहीं, बल्कि 'डिग्निटी कार्ड' बताते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के 'वन नेशन, वन कार्ड' विजन के अनुरूप है और डीटीसी बसों के साथ अन्य सार्वजनिक परिवहन माध्यमों में भी उपयोगी होगा जिससे महिलाओं को स्वतंत्रता, सुरक्षा और रोजगार और शिक्षा के अवसरों तक सुगम पहुंच मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मुफ्त बस सफर के लिए पिंक कार्ड बनेगा; ब्लू और ऑरेंज किनके लिए
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार ने होली से पहले महिलाओं को दिए 4 बड़े तोहफे, जानिए क्या-क्या मिलेगा
ये भी पढ़ें:सावधान दिल्लीवालों! आज 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' लॉन्च, इन रूट पर जाने से बचें

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि रसोई में भी सम्मान और राहत सुनिश्चित करने के लिए होली और दिवाली पर निःशुल्क गैस सिलेंडर देने के वादे को पूरा करते हुए आज ही पात्र लाभार्थियों के खातों में राशि डीबीटी के जरिए भेजी गई है जिससे महिलाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।