What is dda tod policy delhi metro station namo bharat 500 meter area houses for middle class दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों के 500 मीटर दायरे में ऊंची इमारतें और सस्ते घर; क्या है DDA की नई TOD नीति, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों के 500 मीटर दायरे में ऊंची इमारतें और सस्ते घर; क्या है DDA की नई TOD नीति

दिल्ली में मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर और नमो भारत (आरआरटीएस) स्टेशनों के दोनों और बेहतर किफायती आवास को विकसित किया जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के माध्यम से दिल्ली के शहरी परिदृश्य को बदलेगा।

Fri, 1 May 2026 11:58 PMAditi Sharma हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों के 500 मीटर दायरे में ऊंची इमारतें और सस्ते घर; क्या है DDA की नई TOD नीति

दिल्ली में मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर और नमो भारत (आरआरटीएस) स्टेशनों के दोनों और बेहतर किफायती आवास को विकसित किया जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के माध्यम से दिल्ली के शहरी परिदृश्य को बदलेगा। इस टीओडी नीति के संबंध में डीडीए के उपाध्यक्ष एन.सरवण कुमार ने बीते दिनों कई जरूरी बातें बताईं।

अब इस योजना के क्रियान्वयन पर आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के साथ डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें होंगी। इस नीति के तहत मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर और प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के साथ मौजूदा और प्रस्तावित नमो भारत (आरआरटीएस) लाइनों के पांच सौ मीटर के दायरे में लागू होगी। मेट्रो कॉरिडोर के दोनों तरफ के पांच मीटर के दायरे को टीओडी जोन और नमो भारत के रेलवे लाइन के पांच मीटर के रेडियस को एनओडी जोन कहा जाएगा। इन क्षेत्रों में टीओडी नीति लागू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में फिर सक्रिय हुआ कच्छा-बनियान गिरोह, दंपति को बंधक बना लूट ले गए लाखों

डीडीए के उपाध्यक्ष के अनुसार इस नीति के जरिए घनी आबादी वाले क्षेत्रों में टिकाऊ बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य यह भी कि दोनों जोन में किफायदी आवास को विकसित करें। इसे लेकर डीडीए अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में मंत्रालय के साथ बैठकें की जाएंगी।

इस तरह से लागू होगी टीओडी योजना

- इस नीति का विस्तृत दायरा 500 मीटर कॉरिडोर के तहत सुनिश्चित होगा।

- यह योजना मेट्रो और नमो भारत (आरआरटीएस) स्टेशनों के दोनों ओर 500 मीटर तक के कॉरिडोर को कवर करती हैं।

- इसके मद्देनजर यह योजना कुल 207 वर्ग किमी के क्षेत्र को प्रभावित करेगी।

- इस योजना में अब दो हजार वर्ग मीटर के बड़े प्लॉट भी टीओडी विकास के लिए अधिकृत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में यात्रियों को गर्मी से बचाने DTC की पहल, राहत पहुंचाने तैनात किए जलदूत

- टीओडी योजना के तहत क्षेत्र में 400 से 500 तक के उच्च फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) स्वीकृत (अनुमत) हैं।

- इस योजना के जरिए दिल्ली के शहरी विकास में घनी आबादी वाले क्षेत्र में और ऊंची इमारतों में बेहतर विकास संभव हो सकेगा।

- किफायती आवास को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को इसके तहत बेहतर फ्लैटों की सुविधा मिलेगी।

- इस नीति में 65 फीसदी निर्मित क्षेत्र में आवास के लिए अनिवार्य किया गया है।

- इसका लक्ष्य किफायती और मध्यम आय वर्ग के लिए घर उपलब्ध कराना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मई को दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले ध्यान दें, इस लाइन के समय में बदलाव
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।