Kaccha-Baniyan Gang Active Again in Delhi, Couple Held Hostage, Lakhs Looted दिल्ली में फिर सक्रिय हुआ कच्छा-बनियान गिरोह, दंपति को बंधक बनाकर की लाखों की लूट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में फिर सक्रिय हुआ कच्छा-बनियान गिरोह, दंपति को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

कच्छा-बनियान गिरोह के सभी बदमाश अपने चिर-परिचित पोशाक में कई तरह के औजारों से लैस दिखाई दिए। इस दौरान सभी ने मास्क पहन रखा था। साथ ही पुलिस जांच से बचने के लिए ग्लव्स और मोजे पहनकर वारदात को अंजाम दिया।

Fri, 1 May 2026 11:26 PMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, राजन शर्मा, नई दिल्ली
share
दिल्ली में फिर सक्रिय हुआ कच्छा-बनियान गिरोह, दंपति को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

लंबे अंतराल के बाद दिल्ली शहर में एक बार फिर से कच्छा-बनियान गिरोह ने दस्तक दी है। ताजा मामला मालवीय नगर स्थित सर्वोदय एन्क्लेव में शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे का है। जब तीन बदमाश पार्क से सटे घर में एक पेड़ के सहारे बालकनी पर चढ़े और फिर कटर से लॉक काटकर घर में घुस गए। इस बीच जब दंपति की नींद खुल गई और वह जाग गए, तो आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर बंधक बना लिया और फिर एक कमरे में ले जाकर उन्हें वहीं बंद कर दिया। इसके बाद घर में घुसे तीनों आरोपियों ने पूरे इत्मीनान से लगभग एक घंटे तक घर का चप्पा-चप्पा खंगाला और इस दौरान नकदी, ज्वैलरी सहित घर का सारा कीमती सामान उठा ले गए। इस मामले में मालवीय नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिनके घर में चोरी हुई, उनकी पहचान प्रवीण शर्मा के रूप में हुई है, जो कि सर्वोदय एन्क्लेव के मकान नंबर डी-250, मंदिर व गुरुद्वारे के सामने रहते हैं। यह चार मंजिला इमारत है और विजय कुमार अपर ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में यात्रियों को गर्मी से बचाने DTC की पहल, राहत पहुंचाने तैनात किए जलदूत

पेड़ के सहारे चढ़कर बालकनी तक पहुंचे

चोरों की खटपट की आवाज सुनकर जब पीड़ित परिवार की नींद खुल गई, तो आरोपियों ने परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश लगभग एक घंटे तक घर के अंदर रहे। इस दौरान उन्होंने अलमारी से लेकर लॉकर तक का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी के गहनों और नकदी सहित घर में रखा अन्य कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी के पैसों को तब तक घूस नहीं माना जा सकता जब तक कि…; HC का महत्वपूर्ण फैसला
पार्क के पास मौजूद एक पेड़ के सहारे चढ़कर आरोपी मकान की बालकनी तक पहुंचे थे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश

घर के अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज में तीन चोर आराम से घर में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के दौरान कच्छा-बनियान गिरोह के सभी बदमाश अपने चिर-परिचित पोशाक में कई तरह के औजारों से लैस दिखाई दिए। इस दौरान सभी ने मास्क पहन रखा था। साथ ही पुलिस जांच से बचने के लिए ग्लव्स और मोजे पहनकर वारदात को अंजाम दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली: 4 दिन में 15 हजार गाड़ियों को पेट्रोल पंप से लौटना पड़ा खाली, ये है वजह

कितना सामान गया, अबतक पता नहीं लगा

पुलिस के अनुसार घर का क्या-क्या सामान गायब हुआ है, इसकी पूरी सूची पीड़ित की ओर से अभी तक नहीं मिल पाई है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घर व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।