western disturbance to affect delhi weather imd mausam forecast till 7 february दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे; दिल्ली में कल सर्द हवाओं का सितम, 7 फरवरी तक कैसा मौसम?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे; दिल्ली में कल सर्द हवाओं का सितम, 7 फरवरी तक कैसा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण आने वाले दिनों में मौसम प्रभावित रहेगा। दिल्ली में सोमवार को सर्द हवाएं चलने की संभावना है।

Sun, 1 Feb 2026 04:09 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे; दिल्ली में कल सर्द हवाओं का सितम, 7 फरवरी तक कैसा मौसम?

दिल्ली के साथ ही एनसीआर में शनिवार की रात झमाझम बारिश हुई। इस दौरान दिल्ली सामान्य से अधिक गर्म रही और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देंगे। एक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। दिल्ली के साथ ही एनसीआर का मौसम भी इन पश्चिमी विक्षोभों से प्रभावित होगा।

रात को छा सकते हैं बादल

मौसम विभाग ने रविवार रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 2 फरवरी को बारिश नहीं होगी लेकिन दिन में सर्द हवाएं चलेंगी। IMD ने सोमवार को दिल्ली में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा जा सकता है।

3 से लेकर 7 फरवरी तक सुबह दिखेगा कोहरा

मौसम विभाग ने 3 से लेकर 7 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली एनसीआर में 3 से लेकर 5 फरवरी तक 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 6 और 7 फरवरी को दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है।

कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 फरवरी को अधिकतम तापमान के 20 से 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान के 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 फरवरी के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान के 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। वहीं 3 और 4 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

Delhi Weather
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP के पूर्व MLA नरेश बालियान की एक मांग मंजूर; जेल में दो बार मिलेगी यह सुविधा
ये भी पढ़ें:बुजुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई, गाजियाबाद में नशेड़ी बेटे की खौफनाक करतूत- VIDEO
ये भी पढ़ें:संसद में जल्द लाए जाएंगे नए कृषि कानून, शिवराज सिंह चौहान का ऐलान; इस बात पर जोर

जारी रहेगी ठंड

दिल्ली में 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं 6 और 7 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। वहीं 7 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर गलन के कारण इस हफ्ते दिल्ली में ठंड का असर बरकरार रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।