ghaziabad viral video sick and old mother brutally beaten by drug addicted son बीमार मां की बेरहमी से पिटाई, गाजियाबाद में नशेड़ी बेटे की खौफनाक करतूत- VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बीमार मां की बेरहमी से पिटाई, गाजियाबाद में नशेड़ी बेटे की खौफनाक करतूत- VIDEO

गाजियाबाद से एक खौफनाक घटना सामने आई है। गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में एक वृद्धा को उसके बेटे द्वारा ही बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Sat, 31 Jan 2026 09:51 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
बीमार मां की बेरहमी से पिटाई, गाजियाबाद में नशेड़ी बेटे की खौफनाक करतूत- VIDEO

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम इलाके से एक डरावनी घटना सामने आई है। एक नशेड़ी बेटे का अपनी बुजुर्ग मां को घर पर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल हुआ वीडियो

पुलिस अधिकारी के अनुसार, वारदात का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें साफ देखा जा सकता है कि लगभग 26 साल का एक युवक एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह पीट रहा है। जांच में पता चला कि यह वीडियो मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर-23 स्थित जागृति विहार के एक मकान का है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी निशांत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

नशेड़ी है आरोपी बेटा

पड़ोसियों ने बताया कि घर में बुजुर्ग महिला और उनका बेटा रहते हैं। पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। बुजुर्ग महिला की बेटी अमेरिका में नौकरी करती है जबकि भाई नशे का आदी है। आरोपी भाई निशांत ठाकुर एक हफ्ते पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था। बेटी अपनी मां को घर के खर्च और इलाज के लिए अमेरिका से पैसे भेजती है। निशांत ठाकुर नशे का आदी है।

बहन ने इसलिए लगवाए थे सीसीटीवी कैमरे

बताया जाता है कि नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर उसने अपनी मां की पिटाई की। आरोपी ने बुजुर्ग का गला तक दबा दिया। वृद्धा ने अपनी बेटी को भाई की करतूत बताई थी। इसी वजह से बेटी ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। वह अपनी मां के हालात अमेरिका से ही मोबाइल पर देखती रहती थी।

पड़ोसियों को बताई पूरी कहानी

बताया जाता है कि बेटी ने घटना की फुटेज पड़ोसियों को भेजी और पूरी कहानी बताई। इसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि कोई परिचित की ओर से शिकायत नहीं दी जाती है तब पुलिस खुद मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज करेगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।