Water supply will remain suspended for 36 hours in several areas of Faridabad फरीदाबाद के कई इलाकों में 36 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी, चेक कर लें अपना एरिया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद के कई इलाकों में 36 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी, चेक कर लें अपना एरिया

फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह नौ बजे से शुक्रवार रात नौ बजे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने रेनीवेल की पेयजल सप्लाई लाइन नंबर-1 को 36 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति करने की योजना तैयार की है।

Thu, 23 April 2026 09:59 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद के कई इलाकों में 36 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी, चेक कर लें अपना एरिया

फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह नौ बजे से शुक्रवार रात नौ बजे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने रेनीवेल की पेयजल सप्लाई लाइन नंबर-1 को 36 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। यह शटडाउन सेक्टर-64-65 डिवाइडिंग रोड के पास मुंबई एक्सप्रेसवे पर पाइप लाइन कनेक्शन के कार्य के चलते किया जा रहा है। एफएमडीए के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ 600 एमएम डीआई पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है।

पाइप लाइन बिछाने और कनेक्शन जोड़ने के लिए यह शटडाउन जरूरी है। इस दौरान सेक्टर-22, 23, 25, 55, 58 के अलावा गौंछी, शहीद पार्क, जेसीबी चौक, जैन कॉलोनी, भीम बाग, सुभाष कॉलोनी, उंचागांव, मिल्क प्लांट और प्रेम नगर समेत कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर जलापूर्ति के लिए जरूरी है और इसे तय समय में पूरा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद: 4 मंजिला भवनों से जल्द अतिक्रमण हटाने के आदेश, चलेगा अभियान

टैंकरों से आपूर्ति करने की तैयारी

पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति करने की योजना तैयार की है। इसके लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिससे समय पर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। सेक्टर-25 जलघर से पानी सेक्टर-55, 22,23, संजय कॉलोनी, प्रतापगढ़, जीवन नगर, राजीव कॉलोनी तक जाता है, लेकिन इस बूस्टर में पानी इतना कम आता है कि सभी इलाकों में तीन दिन बाद पानी की सप्लाई होता है। ऐसे में कुछ लोग ट्यूबवेल का खारा पानी इस्तेमाल करने को मजबूर है, जिससे बीमारियां होती हैं तो कुछ लोग प्राइवेट टैंकर मंगवा कर काम चलाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद के इन क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछेगी, सुचारू होगी पेयजल सप्लाई

पांच हजार लीटर क्षमता के टैंकर लगाए जाएंगे

नगर निगम ने पेयजल संकट से निपटने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रभावित क्षेत्रों में पांच हजार लीटर क्षमता के पानी के टैंकरों को नियमित रूप से भेजा जाएगा, जिससे लोगों को पेयजल समस्या से नहीं जूझना पड़े। टैंकरों की संख्या जरूरत के हिसाब से तय की जाएगी और इनका संचालन सुबह से लेकर देर शाम तक किया जाएगा।

सेक्टर-48 में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

सेक्टर-48 में नगर निगम की ओर से पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन भीषण गर्मी में हालत यह है कि सेक्टर में 10 दिन पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। नल सूखे पड़े हैं। नलों में पानी नहीं आने पर लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ता है, जिसका प्राइवेट टैंकर चालक खूब फायदा उठा रहे हैं। पानी की समस्या को देखते हुए टैंकर चालकों ने भी दाम बढ़ा दिए है। कुछ दिन पहले तक एक टैंकर जो 900 रुपये का आता था। वह अब एक हजार से 11 सौ रुपये का मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम में शिकायत करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर 42 लाख की ठगी, 2 गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।