दिल्ली के इन 17 से ज्यादा इलाकों में शनिवार सुबह नहीं आएगा पानी, देखिए प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट
दिल्ली में ख्याला मेन पाइपलाइन में 6 जगहों पर इंटरकनेक्शन के काम के कारण शहर के कई इलाकों में शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह पानी नहीं आएगा। दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों की लिस्ट जारी करते हुए लोगों से पानी स्टोर करके रखने को कहा है।

दिल्ली जल बोर्ड ने शहर के कुछ खास इलाकों के लिए वाटर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को अगले दो दिन (9 और 10 जनवरी को) पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। जल बोर्ड ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ख्याला में बिछाई गई 900 मिली मीटर व्यास वाली नई मुख्य पाइपलाइन में 6 जगह पर इंटरकनेक्शन का काम किया जाना है, इस दौरान पंजाबी बाग क्लब, पंजाबी बाग जलाशय, राम देव मार्ग, ख्याला BPS और नजफगढ़ नाले के दोनों तरफ इंटरकनेक्शन (पाइपों को आपस में जोड़ना) का काम होना है, जिसके चलते शहर के 16 से ज्यादा इलाकों में 9 जनवरी शुक्रवार की शाम को और 10 जनवरी शनिवार की सुबह पानी की सप्लाई नहीं होगी।
इस दौरान जनता को होने वाली असुविधा के लिए जल बोर्ड ने खेद जताया है और साथ ही लोगों को सलाह भी दी है कि वे समझदारी से पानी का इस्तेमाल करें और अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखें। इसके अलावा जल बोर्ड ने जरूरत पड़ने पर पानी का टैंकर मंगवाने के लिए टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं।
कब नहीं आएगा पानी
9 जनवरी (शुक्रवार) की शाम और 10 जनवरी (शनिवार) की सुबह
प्रभावित कॉलोनियों/इलाकों की सूची
(1) नारायणा के कमांड क्षेत्र
(2) इंद्रपुरी
(3) टोडापुर गांव
(4) नारायणा गांव
(5) नारायणा विहार
(6) कृषि कुंज
(7) मानसरोवर गार्डन
(8) राजौरी गार्डन क्षेत्र
(9) MES & कमांड
(10) कीर्ति नगर क्षेत्र
(11) BPS/UGR HMP कॉलोनी
(12) पंजाबी बाग BPS / UGR का आंशिक कमांड क्षेत्र
(13) तिलक नगर
(14) ख्याला
(15) विष्णु गार्डन
(16) जेजे कॉलोनी, ख्याला
(17) रवि नगर से चांद नगर और आसपास के इलाके

पानी के टैंकर इन टेलीफोन नंबरों की मदद से उपलब्ध होंगे...
सेंट्रल कंट्रोल रूम- 1916, 23527679, 23538495, 23634469
शिवाजी एन्क्लेव- 25193140, 25174140
ग्रेटर कैलाश- 25223658
पश्चिम विहार- 25281197
वाटर इमरजेंसी नम्बर- 1916




साइन इन