Delhi govt finalises menu for official events From paneer tikka to shahi paneer these are the options दिल्ली सरकार के आयोजनों के लिए व्यंजनों का मेन्यू तय, शाकाहारी व मांसाहारी खाने में मिलेंगे इतने ऑप्शन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली सरकार के आयोजनों के लिए व्यंजनों का मेन्यू तय, शाकाहारी व मांसाहारी खाने में मिलेंगे इतने ऑप्शन

DTTDC के अनुसार, मेहमानों की संख्या के आधार पर लाइट टी की कीमत प्रति व्यक्ति 80 रुपए से 115 रुपए के बीच रखी गई है। हाई-टी वेजिटेरियन बुफे की कीमत प्रति व्यक्ति 330 रुपए से 575 रुपए के बीच होगी।

Thu, 8 Jan 2026 10:17 PMSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली सरकार के आयोजनों के लिए व्यंजनों का मेन्यू तय, शाकाहारी व मांसाहारी खाने में मिलेंगे इतने ऑप्शन

दिल्ली में होने वाले सरकारी कार्यक्रमों के दौरान बनने वाले पकवानों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा मेन्यू तैयार कर दिया है। जिसमें पनीर टिक्का, दाल मखनी और गुलाब जामुन जैसे शाकाहारी व्यंजनों से लेकर चिकन तंदूरी और मटन रोगन जोश जैसे मांसाहारी सामान को भी शामिल किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTTDC) ने बताया गया कि दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों के दौरान केटरर को इसी आधिकारिक मेन्यू के आधार पर खाने का ऑर्डर दिया जाएगा। निगम ने बताया कि फिलहाल आउटडोर केटरर्स का पैनल बनाने का काम चल रहा है और यह मेन्यू इन्हीं केटरर्स की आसानी के लिए बनाया गया है। जिसके बाद किसी भी सरकारी आयोजन के दौरान विभाग इसी मेन्यू से ही खाने का ऑर्डर कर सकेंगे।

DTTTDC ने कहा कि कैटरिंग ऑप्शन में शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की एक बड़ी सूची शामिल की गई है, जिसकी शुरुआत सलाद, सूप और स्नैक्स से होती है और यह पूरे लंच और डिनर बुफे तक जाती है। जबकि पैक्ड शाकाहारी थाली की कीमत 290 रुपए प्रति व्यक्ति तय की गई है वहीं मांसाहारी थाली के लिए कैटरर को प्रति व्यक्ति 325 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन सरकारी कार्यक्रमों के दौरान इन मेन्यू का इस्तेमाल किया जाएगा उनमें दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अलावा लेफ्टिनेंट गवर्नर सेक्रेटेरिएट (उपराज्यपाल सचिवालय) और मुख्यमंत्री सचिवालय के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी शामिल हैं।

स्नेक्स के लिए रखे गए ये आइटम्स

सरकार की तरफ से मेन्यू के लिए जिन शाकाहारी स्नैक्स को मंजूरी दी गई है, उनमें पनीर टिक्का, अचारी पनीर टिक्का, समोसा, वेज स्प्रिंग रोल, चीज़ रोल, फ्रेंच फ्राइज़ और ग्रिल्ड सैंडविच शामिल हैं। जबकि मांसाहारी स्नैक ऑप्शन में मटन सीक कबाब, बोटी कबाब, तंदूरी चिकन, चिकन सीक कबाब, चिली चिकन, चिकन मंचूरियन और फिश टिक्का शामिल हैं।

लंच-डिनर के लिए रखे गए ये विकल्प

शाकाहारी मेन कोर्स में नवरतन कोरमा, मलाई कोफ्ता, शाही पनीर, पनीर कोरमा, कढ़ी पकौड़ा, भिंडी कुरकुरी और दम आलू जैसे व्यंजन शामिल हैं, जबकि मांसाहारी व्यंजनों में मटन रोगन जोश, मटन कोरमा, चिकन बटर मसाला, चिकन स्टू, फिश फ्राई और गोवा फिश करी शामिल हैं।

दाल-राजमा के लिए इतने ऑप्शन

इसके अलावा दाल मखनी, दाल तड़का, राजमा मसाला, चना मसाला और सांभर सहित दाल से बनने वाली डिशेज को बासमती चावल, जीरा चावल, वेज पुलाव, लेमन राइस और फ्राइड राइस जैसे चावल के ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें बताया गया है कि इंडियन ब्रेड में नान, बटर नान, गार्लिक नान, रोटी, कुलचा, लच्छा पराठा और रुमाली रोटी शामिल हैं।

मिठाई व फ्रूट्स के लिए इतने विकल्प

मिठाइयों के विकल्पों में गुलाब जामुन, जलेबी, रसमलाई और गाजर का हलवा से लेकर कुल्फी, रबड़ी, रसगुल्ला, राज भोग और चॉकलेट ट्रफल केक को शामिल किया गया है। इसमें बताया गया है कि बेवरेज में चाय, कॉफी, कहवा, लेमन टी, ताज़े जूस, मॉकटेल, शेक और एक सीज़नल फ्रूट बार शामिल हैं।

खाने के लिए इस दर से होगा केटरर को पेमेंट

DTTDC के अनुसार, मेहमानों की संख्या के आधार पर लाइट टी की कीमत प्रति व्यक्ति 80 रुपए से 115 रुपए के बीच रखी गई है। हाई-टी वेजिटेरियन बुफे की कीमत प्रति व्यक्ति 330 रुपए से 575 रुपए के बीच होगी, जबकि नॉन-वेजिटेरियन हाई-टी बुफे की कीमत 385 रुपए से 645 रुपए के बीच होगी। लंच या डिनर बुफे की दरें वेजिटेरियन मेन्यू के लिए प्रति व्यक्ति 660 रुपए से 965 रुपए और नॉन-वेजिटेरियन मेन्यू के लिए प्रति व्यक्ति 880 रुपए से 1,265 रुपए के बीच हैं।

रिफ्रेशमेंट के लिए तय की गई इतनी राशि

इसमें यह भी कहा गया है कि पैक्ड रिफ्रेशमेंट की दरें प्रति व्यक्ति 150 रुपए हैं, साथ ही अतिरिक्त स्नैक्स, डेज़र्ट और डिशेज़ के लिए अलग से कीमतें तय की गई हैं। फ्रूट बार, जूस, मॉकटेल, चाट, पिज़्ज़ा, चाउमीन और आइसक्रीम देने वाले फूड स्टॉलों के लिए फिक्स्ड दरें तय की गई हैं।

DTTDC ने बताया कि फिलहाल सरकारी आयोजनों में कैटरिंग करने के इच्छुक लोगों का पैनल बनाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं, जिसके लिए निविदा जमा करने की आखिरी तारीख 23 जनवरी है। इस प्रक्रिया के जरिए चुनिंदा कैटरर्स का एक पैनल बनाया जाएगा, जिसमें शामिल होने के बाद चुने हुए कैटरर्स को दिल्ली सरकार के किसी भी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के लिए सेवाएं देने का मौका मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शर्मनाक लापरवाही; दिल्ली में कर्मचारी छांट रहे थे पेड़, डाल गिरने से शख्स की मौत
ये भी पढ़ें:HC का निजी स्कूलों को झटका, नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से किया इनकार; दी छोटी राहत
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 31 जनवरी तक इस रोड पर ट्रैफिक पाबंदियां; इन रास्तों को अपनाएं

कैटरर पैनल फाइनल होने के बाद जब भी किसी सरकारी विभाग को कोई कार्यक्रम आयोजित करना होगा तो सरकार द्वारा अप्रूव्ड इसी मेन्यू से खाने के व्यंजन (आइटम) बनवाए जा सकेंगे। इसमें कहा गया है कि दो साल की अवधि के लिए अनुमानित कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 2 करोड़ रुपए तय की गई है, जिसमें प्रस्तावित पैनल 31 दिसंबर, 2027 तक वैलिड रहेगा, और DTTDC के अकेले विवेक पर एक और साल के लिए एक्सटेंशन का प्रावधान है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।