Water supply will be disrupted in more than 16 areas of Delhi on Wednesday 4 feb evening दिल्ली के 16 से ज्यादा इलाकों में बुधवार को रहेगा जलसंकट, नहीं आएगा पानी; DJB ने किया अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के 16 से ज्यादा इलाकों में बुधवार को रहेगा जलसंकट, नहीं आएगा पानी; DJB ने किया अलर्ट

लोगों को होने वाली असुविधा के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने खेद जताया है। साथ ही नागरिकों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही स्टोर करके रख लें, ताकि शटडाउन की अवधि के दौरान किसी बड़ी समस्या का सामना न करना पड़े।

Tue, 3 Feb 2026 08:08 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के 16 से ज्यादा इलाकों में बुधवार को रहेगा जलसंकट, नहीं आएगा पानी; DJB ने किया अलर्ट

दिल्ली के 16 से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों को बुधवार को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा और इस दौरान इन क्षेत्रों में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसकी वजह बताते हुए जल बोर्ड ने बताया कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के ताहिरपुर स्थित मुख्य पंप सेटों में बड़ा मेंटेनेंस का काम होना है, इस कारण 4 फरवरी (बुधवार) को सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से ताहिरपुर मुख्य लाइन तक पानी की सप्लाई सुबह 9 बजे से लेकर अगले 8 घंटे तक प्रभावित रहेगी। जिसके चलते प्रभावित इलाकों में बुधवार शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी।

प्रभावित समय: बुधवार (4-2-26) को सुबह 9 बजे से अगले 8 घंटों तक।

आपूर्ति की स्थिति: बुधवार शाम को नलों में पानी नहीं आएगा।

इन इलाकों में बुधवार शाम को नहीं आएगा पानी

(1) अंकुर एन्क्लेव

(2) करावल नगर

(3) मुस्तफाबाद

(4) शिव विहार

(5) खजूरी

(6) नानकसर

(7) यमुना विहार

(8) घोंदा मौजपुर

(9) गोकुलपुरी

(10) लोनी वाटर

(11) हर्ष विहार जेल

(12) मांडोली

(13) सेवा धाम

(14) ताहिरपुर

(15) GTB एन्क्लेव

(16) दिलशाद गार्डन

(17) सीमापुरी और आसपास के इलाके

दिल्ली के 16 से ज्यादा इलाकों में बुधवार को नहीं आएगा पानी, स्टोर करके रखें पानी

प्रभावित इलाकों के लिए जारी सलाह

इस दौरान लोगों को होने वाली असुविधा के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने खेद जताया है। साथ ही नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही स्टोर करके रख लें, ताकि शटडाउन की अवधि के दौरान किसी बड़ी समस्या का सामना न करना पड़े। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति फिर से सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही लोगों को परेशानी से बचाने के लिए जल बोर्ड ने टैंकरों से पानी की आपूर्ति के लिए कुछ नंबर्स भी जारी किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में शराब खरीदने का बदल जाएगा अंदाज, मॉल जैसी लग्जरी दुकानें; लिस्ट जारी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में जल्द शुरू होगा नया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, इतने लोगों को होगा फायदा
ये भी पढ़ें:दिल्लीवालों को होली-दिवाली मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, सीएम रेखा का ऐलान

टैंकर मंगवाने के लिए जारी नंबर्स

मंडावली- 22727812

जागृति- 22374834

ग्रेटर कैलाश- 29234746

गिरी नगर- 26473720

छतरपुर (कुतुब)- 65437020

IP पी/स्टेशन- 23370911, 23378761

आर.के. पुरम- 26193218

जल सदन- 29819035, 29814106

वसंत कुंज 26137216

सेंट्रल कंट्रोल रूम 1916, 23538495

वाटर इमरजेंसी नंबर 1916

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।