Delhi residents will get free cylinders, CM Rekha Gupta announced; but when? दिल्लीवालों को होली-दिवाली मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, सीएम रेखा ने 242 करोड़ रुपये किए मंजूर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्लीवालों को होली-दिवाली मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, सीएम रेखा ने 242 करोड़ रुपये किए मंजूर

दिल्ली के सभी राशनकार्ड धारकों को होली और दिवाली पर निशुल्क गैस सिलेंडर दिया जाएगा। ये ऐलान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया है।

Tue, 3 Feb 2026 07:05 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्लीवालों को होली-दिवाली मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, सीएम रेखा ने 242 करोड़ रुपये किए मंजूर

"दिल्ली के सभी राशनकार्ड धारकों को होली और दिवाली पर निशुल्क गैस सिलेंडर दिया जाएगा।" ये ऐलान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया है। उन्होंने कहा- हमने अपने संकल्प पत्र में होली और दीवाली पर निशुल्क गैस सिलेंडर देने का जो वादा किया था, उसे आज कैबिनेट में पास किया है। इसके लिए हमने 242 करोड़ का फंड मंजूर किया है। इस होली के त्योहार पर हम राशनकार्ड धारक परिवारों को एक-एक सिलेंडर की रकम अकाउंट में भेजेंगे।

साल में 2 बार मिलेंगे 853 रुपये

रेखा गुप्ता ने बताया- सरकार की तरफ से हर साल दो सिलेंडर होली और दीवाली को दिए जाएंगे। इस बार ये सिलेंडर होली से पहले अपने राशनकार्ड धारकों को डीबीटी के जरिए दे देंगे। सीएम रेखा ने अभी तक रजिस्टर्ड राशनकार्ड धारकों की संख्या 17.5 लाख बताई।सीएम रेखा ने एक और बात बताई, जो पाइपलाइन गैस इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत भरी है। उन्होंने कहा- जो लोग सिलेंडर की जगह पाइपलाइन वाली गैस यूज कर रहे हैं। उन्हें भी एक सिलेंडर की रकम 853 रुपये ट्रांसफर करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:600-1000% मुनाफा कमा रहीं दवा कंपनियां, ब्रांड के नाम पर वसूली; स्वाति मालीवाल
ये भी पढ़ें:कफ सीरप से हुई मौतों पर स्वास्थ्य मंत्री बोले- सरकार और डॉक्टर जिम्मेदार नहीं

क्या था दिल्ली भाजपा का चुनावी वादा

दिल्ली भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में सिलेंडर देने का वादा किया था। संकल्प पत्र में होली और दीपावली के मौके पर ईडब्ल्यूएस परिवारों की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना, साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। इसे ही रेखा सरकार ने पूरा किया है।

भाजपा सरकार ने अपने कुछ चुनावी वादे पहले ही पूरे कर दिए हैं, जिनमें दिल्ली में केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्यान्वयन और जरूरतमंदों को मात्र पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन खोलना शामिल है। इन सबके बावजूद एक वादा अभी भी पूरा होना बाकी है, जिसमें दिल्ली भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये भेजने का ऐलान किया था। इसे लेकर विपक्ष भी हमलावर रहता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।