दिल्लीवालों स्टोर करके रख लो पानी, 16 और 17 फरवरी को इन दर्जनभर इलाकों में रहेगा जलसंकट
जल बोर्ड ने बताया कि अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की फ्लशिंग के सालाना प्रोग्राम की वजह से 16.02.2026 (सोमवार) और 17.02.2026 (मंगलवार) को शहर के 12 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा।

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा गर्मी के मौसम में शहरवासियों को बिना किसी रुकावट के निर्बाध जल आपूर्ति करने के इरादे से इन दिनों भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) की सफाई का काम सालाना आधार पर किया जा रहा है। फ्लशिंग के इस काम के दौरान इन जलाशयों से होने वाली जल आपूर्ति भी एक-दो दिन के लिए प्रभावित होती है। दिल्ली जल बोर्ड ने रविवार रात को एक वाटर अलर्ट जारी करते हुए इसी फ्लशिंग की वजह से शहर के करीब दर्जन भर इलाकों में सोमवार (16 फरवरी) और मंगलवार (17 फरवरी) को जल आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी दी।
जल बोर्ड ने बताया कि अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की फ्लशिंग के सालाना प्रोग्राम की वजह से 16.02.2026 (सोमवार) और 17.02.2026 (मंगलवार) को शहर के 12 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। इस दौरान जल बोर्ड ने लोगों को होने वाली परेशानी के लिए खेद जताया है और साथ ही नागरिकों से जरूरत का पानी स्टोर करके रखने और कंजूसी के साथ पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा बोर्ड ने पानी के टैंकर मंगवाने के लिए कुछ टेलीफ़ोन नंबर पर भी जारी किए हैं।
16 फरवरी को जिन इलाकों में प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति
(1) TA-ब्लॉक opp. BSES सब-स्टेशन तुगलकाबाद एक्सटेंशन
(2) गिरी नगर कालकाजी
(3) मंगला अपार्टमेंट G ब्लॉक
(4) C-लाल ओखला फेज-II
17 फरवरी को जिन इलाकों में प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति
(1) सेक्टर B-1 वसंत कुंज
(2) कुतुब, महरौली एरिया
(3) गली नंबर 13 तुगलकाबाद एक्सटेंशन (नया)
(4) गिरी नगर
(5) कालकाजी पॉकेट A-4
(6) कालकाजी पॉकेट A3
(7) कालकाजी पॉकेट A9
(8) कालकाजी एक्सटेंशन
(9) पॉकेट-14 कालकाजी एक्सटेंशन ESI (पुराना)
(10) तेखंड

पानी के टैंकर इन फोन नंबरों पर उपलब्ध रहेंगे:
सेंट्रल कंट्रोल रूम टोल फ़्री नंबर DJB- 1916
महरौली विधानसभा क्षेत्र पानी की इमरजेंसी- 26137216
संगम विहार विधानसभा क्षेत्र पानी की इमरजेंसी- 9650255211
तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र पानी की इमरजेंसी- 26388976
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र पानी की इमरजेंसी- 8861113726
वाटर इमरजेंसी नंबर 1916




साइन इन