Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIndian Railways Extends Indore-New Delhi Superfast Express to Hisar
इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट हिसार तक बढ़ाई गई
Agra News - भारतीय रेलवे ने इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार हिसार तक कर दिया है। यह ट्रेन 11 मार्च से नई दिल्ली से सुबह 4.35 बजे चलेगी और हिसार से सुबह 9.20 बजे वापस आएगी। यात्री हिसार और रोहतक की ओर यात्रा करने के लिए इस ट्रेन का लाभ उठा सकते हैं।
Sun, 15 Feb 2026 08:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 20957/20958 इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार हिसार तक कर दिया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 11 मार्च से ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 4.35 बजे चलकर दिल्ली सफदरजंग, शकूर बस्ती, रोहतक, मेहम, हांसी से होते हुए इंदौर जाएगी। इसी दिन ट्रेन हिसार से सुबह 9.20 बजे चलकर इन्हीं स्टेशन से होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन से हिसार और रोहतक की ओर जाने वाले यात्री लाभ उठा सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन