दिल्ली के 40 इलाकों में 6 व 7 मार्च को नहीं आएगा पानी, DJB का वाटर अलर्ट जारी; यहां देखिए लिस्ट
राजधानी दिल्ली में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। अगर आप दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी या उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहते हैं, तो अगले दो दिनों तक आपको भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

राजधानी दिल्ली में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। अगर आप दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी या उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहते हैं, तो अगले दो दिनों तक आपको भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा जारी एक आधिकारिक वाटर अलर्ट के अनुसार, 6 मार्च और 7 मार्च 2026 को शहर के दर्जनों इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
दिल्ली जल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि एक नियमित रखरखाव प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, विभाग द्वारा भूमिगत जलाशयों (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई और फ्लशिंग का काम किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पानी की शुद्धता बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।
क्यों काटा जा रहा है पानी?
डीजेबी ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर बताया, ‘’ वाटर अलर्ट, यूजीआर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के सालाना फ्लशिंग के काम के चलते 06 और 07 मार्च, 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर कर लें। आपको हुई परेशानी के लिए हमें खेद है और आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।''
6 मार्च 2026 को प्रभावित होने वाले मुख्य इलाके
आज निम्नलिखित क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा या दबाव बहुत कम रहेगा:
● सी.आर. पार्क (पॉकेट-52 और MNOP ब्लॉक)
● चिराग एंक्लेव
● हेमकुंट कॉलोनी
● गोदावरी अपार्टमेंट
● दक्षिणपुरी और आसपास के इलाके
● एम.बी एक्सटेंशन बाईपास रोड बीपीएस
● खजूर रोड
● मोलड़बंद एक्सटेंशन-I, II और III 60 फुटा
● बदरपुर विधानसभा क्षेत्र
● मदनपुर खादर गांव
● आली गांव इलाका
● जंगपुरा
● लाजपत नगर
● भोगल
● जीके-2
● मालवीय नगर
● चिराग दिल्ली
● ईस्ट ऑफ कैलाश
● दयानंद कॉलोनी
● दिलशाद गार्डन (पॉकेट-D)
● यमुना विहार
● भजनपुरा
● गामड़ी
● सुभाष मोहल्ला और आसपास के क्षेत्र
7 मार्च 2026 को कहां रहेगी किल्लत
● बदरपुर विधानसभा क्षेत्र
● मदनपुर खादर गांव और आली गांव इलाका
● जंगपुरा
● लाजपत नगर
● भोगल,
● जीके-2
● मालवीय नगर
● चिराग दिल्ली
● ईस्ट ऑफ कैलाश
● दयानंद कॉलोनी
● A ब्लॉक सीआर पार्क
● कैलाश कुंज
● माउंट कैलाश पॉकेट-10B डीडी फ्लैट जसोला विहार
● डीडीए एलआईजी और जनता फ्लैट बदरपुर
● बदरपुर गांव
● धनधन मोहल्ला
● यमुना विहार
● भजनपुरा
● गामड़ी
● सुभाष मोहल्ला और आसपास के इलाके
● न्यू जाफराबाद डीडीए फ्लैट
● दिलशाद गार्डन पॉकेट-R
● दिलशाद गार्डन पॉकेट-Q
● G-6 सेक्टर-16 रोहिणी
● A-I सेक्टर-5 रोहिणी
● शाहबाद डेयरी
● बरवाला
● सेक्टर-24 रोहिणी
● A-3 सेक्टर-8 रोहिणी
जल बोर्ड ने नागरिकों से की अपील
दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही स्टोर करके रखें। पानी का उपयोग केवल जरूरी कामों के लिए करें और बर्बादी से बचें। हालांकि, पेयजल संकट की अवधि के दौरान जल बोर्ड के कंट्रोल रूम और निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके पानी के टैंकर मंगाए जा सकते हैं।
इमरजेंसी में यहां करें संपर्क
यदि आपको पानी की बहुत अधिक आवश्यकता है, तो आप नीचे दिए गए आपातकालीन नंबरों पर पानी के टैंकर के लिए संपर्क कर सकते हैं:
सेंट्रल कंट्रोल रूम DJB : 1916
ग्रेटर कैलाश-I वॉटर इमरजेंसी : 011-29234746/29234747
जल सदन वाटर इमरजेंसी : 011-29819035/29814106
सरिता विहार वाटर इमरजेंसी : 011-29941825
छतरपुर वाटर इमरजेंसी : 011-65437020
होलांबी वाटर इमरजेंसी : 011-27700789/ 277004474
यमुना विहार वाटर इमरजेंसी : 011-22812683
लोनी रोड वाटर इमरजेंसी : 011-22814651
ताहिरपुर वाटर इमरजेंसी : 011-22132012
मंडावली वाटर इमरजेंसी : 011-22727812
जागृति वाटर इमरजेंसी : 011-22374834/ 22374237




साइन इन