DDA to build wetland park and more than 100 reservoirs on the banks of Yamuna यमुना किनारे बदलेगी दिल्ली की सूरत, DDA बनाएगा वेटलैंड पार्क और 100 से ज्यादा जलाशय, Ncr Hindi News - Hindustan
More

यमुना किनारे बदलेगी दिल्ली की सूरत, DDA बनाएगा वेटलैंड पार्क और 100 से ज्यादा जलाशय

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) बायोडायवर्सिटी पार्कों के शहरी परिदृश्य को बदलेगा। इसके लिए डीडीए प्रशासन एक एजेंसी को जिम्मेदारी देने जा रहा है। इस एजेंसी को शहर के पर्यावरणीय ढांचे और परिदृश्य को बदलने के डीडीए प्रशासन कार्य सौंपने जा रहा है।

Fri, 6 March 2026 09:12 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राहुल मानव
share
यमुना किनारे बदलेगी दिल्ली की सूरत, DDA बनाएगा वेटलैंड पार्क और 100 से ज्यादा जलाशय

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) बायोडायवर्सिटी पार्कों के शहरी परिदृश्य को बदलेगा। इसके लिए डीडीए प्रशासन एक एजेंसी को जिम्मेदारी देने जा रहा है। इस एजेंसी को शहर के पर्यावरणीय ढांचे और परिदृश्य को बदलने के डीडीए प्रशासन कार्य सौंपने जा रहा है। इस कार्य में डीडीए के अधीन आने वाले क्षेत्र में पर्यावरणीय विरासत को मजबूत किया जाएगा। इसमें यमुना डूब क्षेत्र के पर्यावरण और पारिस्थितिकी परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार डीडीए प्रशासन दो सालो के लिए शहरी परिदृश्य पर काम करने वाली एजेंसी को यह कार्य सौंपने जा रहा है। इसके लिए टेंडर्स 11 मार्च से आमंत्रित किए जाएंगे।

वेटलैंड पार्क होंगे स्थापित

डीडीए अधिकारियों ने बताया यमुना डूब क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में वेटलैंड पार्क बनाए जाएंगे। यह ऐसे संरक्षित प्राकृतिक निर्मित क्षेत्र होते हैं, जहां भूमि स्थायी या मौसमी रूप से उथले पानी से ढकी रहती है। ये दलदली इलाके, झीलें, या तालाब होते हैं जो जैव विविधता का केंद्र होते हैं, कार्बन सोखते हैं, बाढ़ नियंत्रित करते हैं और जल को शुद्ध करते हैं।

बरसाती नालों की प्रबंधन प्रणाली विकसित होगी

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण के अधीन आने वाले बरसाती नालों की प्रबंधन प्रणाली को नए तरीके से विकसित किया जाएगा। इसमें जल संवेदनशील शहरी डिजाइन के तहत बरसाती नालों के प्रबंधन प्रणाली तैयार होगी। डीडीए समावेशी पार्क व थीम पार्कों को यमुना डूब क्षेत्र में विकसित करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में तीन दिन ट्रैफिक पर रहेगा असर; इस मार्ग पर जाने से करें परहेज
ये भी पढ़ें:दिल्ली को 9 करोड़ रुपए से नई सौगात, डंपिंग ग्राउंड पर बनेगा 'अटल मेमोरियल' पार्क
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बनेगी 2 KM लंबी 3 लेन की नई सड़क, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर घटेगा जाम

इन परियोजनाओं को भी शामिल किया गया

- डीडीए शहरी पार्कों को तैयार करेगा। इसके साथ ही खुले स्थानों और मैदानी इलाकों में नए प्लाजा को प्राकृतिक तरीके से बनाया जाएगा।

- जलाशयों को विकसित किया जाएगा। इसमें सौ से अधिक जलायशों को बनाए जाने की योजना है।

- टिकाऊ बरसाती नालों के लिए और जलाशयों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनेगा।

- शहरी हरित क्षेत्र के लिए नए साइनेज लगाए जाएंगे।

- शहर की विरासत और सांस्कृतिक धरोहरों को तैयार किया जाएगा। इससे जुड़ी कई विशेष परियोजनाओं को शुरू करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।