water supply affected on 16th and 17th January in these area of Delhi दिल्ली के इन इलाकों में आज और कल रहेगा जल संकट, पर्याप्त मात्रा में स्टोर करके रखें पानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के इन इलाकों में आज और कल रहेगा जल संकट, पर्याप्त मात्रा में स्टोर करके रखें पानी

डीजेबी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर के तीन इलाकों मुकुंदपुर झरोदा कलां, नाथूपुरा और प्रधान कॉलोनी इलाके में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं शनिवार को मुखर्जी नगर स्थित 376 SFS हाउस में पानी की आपूर्ति पर असर रहेगा।

Fri, 16 Jan 2026 12:30 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के इन इलाकों में आज और कल रहेगा जल संकट, पर्याप्त मात्रा में स्टोर करके रखें पानी

दिल्ली जल बोर्ड ने शहर के कुछ इलाकों के लिए एक वाटर अलर्ट जारी किया है और बताया है कि अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर (जलाशय) और बूस्टर पम्पिंग स्टेशन के वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण कुछ इलाकों में 16 जनवरी (शुक्रवार) और 17 जनवरी (शनिवार) को पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इस दौरान या तो इन इलाकों में पानी नहीं आएगा, या अगर आएगा तो कम प्रेशर व कम समय के लिए आएगा। ऐसे में जल बोर्ड ने इन प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोरेज करके रखने व समझदारी के साथ पानी का उपयोग करने की सलाह दी है।

इस दौरान डीजेबी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर के तीन इलाकों मुकुंदपुर झरोदा कलां, नाथूपुरा और प्रधान कॉलोनी इलाके में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं शनिवार को मुखर्जी नगर स्थित 376 SFS हाउस में पानी की आपूर्ति पर असर रहेगा। हालांकि लोगों को परेशानी से बचाने और टैंकर मंगवाने के लिए डीजेपी ने इमरजेंसी नंबर भी जारी किए हैं। साथ ही लोगों को होने वाली परेशानी के लिए डीजेबी ने खेद भी जताया है।

16 जनवरी को जिन इलाकों में प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति

(1) मुकुंदपुर झरोदा कलां

(2) नाथूपुरा

(3) प्रधान कॉलोनी क्षेत्र

17 जनवरी को जिन इलाकों में जल आपूर्ति पड़ेगा असर

(1) 376 SFS हाउस, मुखर्जी नगर

पानी के टैंकर मंगवाने के लिए जारी नंबर:

सेंट्रल कंट्रोल रूम- 1916

बुराड़ी वाटर इमरजेंसी- 27619244

वाटर इमरजेंसी नंबर- 1916

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से 190 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान के APU में आग, दूसरा हादसा भी टला
ये भी पढ़ें:दिल्ली हाईवे प्रोजेक्ट्स में बड़ी लापरवाही, कागजों में लाखों पेड़, जमीन पर गायब!
ये भी पढ़ें:दिल्ली में ठंड का प्रचंड प्रहार, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, शिमला से ज्यादा सर्दी
दिल्ली की इन जगहों पर शुक्रवार-शनिवार को होगी पानी की परेशानी, DJB ने दिया अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।