delhi weather update record breaking cold wave palam minimum temperature shimla comparison दिल्ली में ठंड का प्रचंड प्रहार, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, शिमला से भी ठंडी हुई राजधानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में ठंड का प्रचंड प्रहार, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, शिमला से भी ठंडी हुई राजधानी

Delhi Cold Wave Alert: दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जहाँ पालम में पारा 2.3°C तक गिर गया। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण दिल्ली का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया है।

Thu, 15 Jan 2026 09:33 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में ठंड का प्रचंड प्रहार, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, शिमला से भी ठंडी हुई राजधानी

दिल्ली इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रही है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया, जिसने शिमला जैसे हिल स्टेशन को भी पीछे छोड़ दिया। लोग घरों से निकलने में हिचकिचा रहे हैं, जबकि सुबह की धुंध ने शहर को और ठंडा बना दिया है। दिल्ली के पालम इलाके में तो ठंड ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दिल्ली ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। दिल्ली के सफदरजंग 2.9°C और आयानगर में 2.7°C तापमान दर्ज किया गया। पालम का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बीते पंद्रह सालों में जनवरी महीने के लिए सबसे कम तापमान है। ये आंकड़े सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस कम हैं। सुबह की सैर पर निकले लोगों को गलन का अहसास हो रहा है।

दिल्ली तापमान

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

शीतलहर के साथ ही घने कोहरे में लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दी हैं। दिल्ली के कई इलाकों में आज कोहरा छाया हुआ है। आज सुबह दिल्ली के पालम इलाके में विजिबिलिटी 100 मीटर तक कम हो गई। वहीं सफदरजंग में विजिबिलिटी 400 मीटर तक गिर गई। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वाहन चालक फॉग लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

weather

शिमला से भी ज्यादा दिल्ली में ठंड

दिल्ली में इन दिनों हिल स्टेशन शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। दिल्ली में पारा 2-3 डिग्री के आसपास पहुंच गया, वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। यह असामान्य स्थिति इस साल की सर्दी में लगातार देखी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ कड़ाके की ठंड, लगातार तीसरे दिन शीतलहर का येलो अलर्ट

इतनी ठंड की वजह क्या?

मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार की कड़ाके की ठंड की कई वजहें हैं। इन दिनों उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं हिमालय से सीधे मैदानी इलाकों में बह रही हैं। दिल्ली के ऊपर आसमान साफ रहने से रात में जमीन की गर्मी तेजी से निकल जाती है, जिससे तापमान तेजी से गिरता है। वहीं शिमला जैसे इलाकों में बादलों की वजह से गर्मी फंस जाती है, इसलिए वहां तापमान ज्यादा रहता है। इस साल दिसंबर और जनवरी में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से काफी कम बारिश हुई, जिससे पहाड़ों में बर्फ कम पड़ी और ठंडी हवाएं बिना रुकावट मैदानों तक पहुंच रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।