संध्या का रेप हुआ था? परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बताया गलत; उठ रहे 5 सवाल
Ghaziabad News: मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम सोसाइटी में मंगलवार सुबह 16वीं मंजिल से गिरकर हुई एक युवती की मौत से जुड़ा है। परिजनों द्वारा न केवल बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है, बल्कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के गलत होने की बात कहकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

Ghaziabad News: क्या संध्या का रेप हुआ था? परिवार का आरोप है कि मरने से पहले उनकी बेटी का दुष्कर्म हुआ था। मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम सोसाइटी में मंगलवार सुबह 16वीं मंजिल से गिरकर हुई एक युवती की मौत से जुड़ा है। परिजनों द्वारा न केवल बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है, बल्कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के गलत होने की बात कहकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। घटना के बाद से 5 सवाल उठ रहे हैं।
परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार
सवालों पर आने से पहले आज हुए घटनाक्रम पर एक नजर डालते हैं। मौत के बाद परिवार ने संध्या का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। परिवार का कहना था कि जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिलता, जब तक पुलिस ठीक से जांच नहीं करेगी; हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान हाईवे भी जाम रहा।
पुलिस ने जबरन कराया अंतिम संस्कार
इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस के बीच बहस भी हुई। परिजनों को काफी देर तक मनाने की कोशिश की गई, लेकिन फिर बात नहीं बनते देख पुलिस ने शव को जबरन उठवाया और अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। इस दौरान संध्या के पिता बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। हालांकि पुलिस बाद में युवति के पिता को मनुहार करके अपने साथ ले गई और मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार करवाया। आखिर संध्या की मौत पर परिवार क्या आरोप लगा रहा है, जिसके आधार पर सवाल खड़े हो रहे हैं…


संध्या की मौत पर उठ रहे 5 सवाल
1- परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवती की लाश के कपड़े फटे हुए थे। पैंट काफी नीचे था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि मरने से पहले संध्या के साथ क्या हुआ था?
2- संध्या सोसाइटी की 16वीं मंजिल पर क्या करने गई थी, उसकी मौत कैसे हुई? क्या उसने खुद छलांग लगाई या फिर किसी ने धक्का मारा? मौत के करीब 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस इन सवालों के जवाब नहीं खोज पाई है।
3- परिवार का आरोप है कि पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए ऐसे ही जांच कर दी है। परिजनों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत बताया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पुलिस क्या सच में लापरवाही बरत रही है?
4- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिजनों का आरोप है कि पुलिस हादसे के दौरान के सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पुलिस क्या छिपा रही है?
5- बिल्डिंग से गिरने के बाद संध्या के ऊपर जिस सिक्योरिटी गार्ड ने कपड़ा डाला, वो कहां गायब हो गया? परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से वो लगातार गायब है।




साइन इन