vivek vihar fire like incident averted ghaziabad indirapuram niti khand apartment fire rescue seven saved lpg leakage गाजियाबाद के अपार्टमेंट में विवेक विहार जैसा अग्निकांड, दीवार तोड़कर बचाईं 9 जिंदगियां, दमकल कर्मी भी झुलसे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के अपार्टमेंट में विवेक विहार जैसा अग्निकांड, दीवार तोड़कर बचाईं 9 जिंदगियां, दमकल कर्मी भी झुलसे

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित नीति खंड में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। विवेक विहार जैसा अग्निकांड यहां भी दोहराया जा सकता था, लेकिन समय रहते पुलिस और दमकल की मुस्तैदी ने 9त जिंदगियां बचा लीं।

Tue, 5 May 2026 04:14 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के अपार्टमेंट में विवेक विहार जैसा अग्निकांड, दीवार तोड़कर बचाईं 9 जिंदगियां, दमकल कर्मी भी झुलसे

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित नीति खंड में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। विवेक विहार जैसा अग्निकांड यहां भी दोहराया जा सकता था, लेकिन समय रहते पुलिस और दमकल की मुस्तैदी ने 9 जिंदगियां बचा लीं।

नीति खंड-2 के बैकुंठम अपार्टमेंट में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फ्लैट में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते धुएं के गुबार ने पूरी मंजिल को घेर लिया, जिससे दो परिवारों के 9 लोग अंदर ही फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयावह थी कि बाहर निकलने का रास्ता बंद हो चुका था। बचाव दल ने साहस दिखाते हुए अपार्टमेंट की दीवार तोड़ी और धुएं के बीच फ्लैटों में फंसे रहे सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, घर का सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विवेक विहार अग्निकांड में प्रांशुक परिवार में अकेला बचा,माता-पिता और भाई को खोया

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में 5 मई को समय डेढ़ बजे फायर स्टेशन वैशाली पर 112-सिस्टम पर सूचना प्राप्त हुई कि नीति खंड 2 इंदिरापुरम मकान में आग लगी हुई है। सूचना प्राप्त होते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली सहित दो फायर टैंडर लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड में मरने वालों की संख्या घट सकती थी, मगर कैसे?

सुरक्षित निकाले गए 9 लोग

मौके पर जाकर देखा तो प्लॉट नंबर-495 नीति खंड-2 इंदिरापुरम गाजियाबाद में भूतल पर भीषण आग लगी हुई थी, तत्काल प्रभाव से होज पाइप बिछाकर अग्निशमन कार्य शुरू किया, आग की विकरालता को देखते हुए दो वाटर बाउजर जिनकी क्षमता 22000 लीटर और 14000 लीटर वैशाली से एवं एक फायर टेंडर साहिबाबाद से भी बुलाए गए । साथ ही अंदर फंसे 09 लोगो का रेस्क्यू कठिन परिस्थितियों में शुरू किया । इस आग में 02 छोटे सिलेंडर और 01 बड़ा सिलेंडर फट गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विवेक विहार अग्निकांड: जन्मदिन के जश्न से पहले जिंदा जल गईं तीन पीढ़ियां

रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकले गए लोगो के नाम

1. सनी उम्र 3 वर्ष

2. कार्वीक उम्र 7 वर्ष

3. ⁠गुन्नू उम्र 11 वर्ष

4. ⁠पूजा गुप्ता उम्र 39 वर्ष

5. ⁠नेहा गुप्ता उम्र 37 वर्ष

6. ⁠सीमा उम्र 42 वर्ष

7. ⁠JP गुप्ता उम्र 75 वर्ष

8. ⁠ प्रभा गुप्ता उम्र 75 वर्ष

9. ⁠शरद उम्र 45 वर्ष

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।