Violent clash over garbage dump in Gurugram 7 injured गुरुग्राम में कूड़े के ढेर पर हिंसक झड़प, दो गुटों के बीच चली गोलियां और लाठियां, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में कूड़े के ढेर पर हिंसक झड़प, दो गुटों के बीच चली गोलियां और लाठियां

गुरुग्राम में शुक्रवार को दो गुटों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक नगर निगम के यार्ड में जमा कचरे से प्लास्टिक हटाने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

Fri, 8 May 2026 11:36 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, पीटीआई
share
गुरुग्राम में कूड़े के ढेर पर हिंसक झड़प, दो गुटों के बीच चली गोलियां और लाठियां

गुरुग्राम में शुक्रवार को दो गुटों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक नगर निगम के यार्ड में जमा कचरे से प्लास्टिक हटाने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इनमें एक शख्स के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 70 में एसपीआर रोड पर ट्यूलिप चौक के पास सुबह करीब 11:50 बजे हुई। झड़प के दौरान लाठियों का इस्तेमाल किया गया, गोलियां चलाई गईं और पांच खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए।

बादशाहपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय पाल ने कहा, जांच जारी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। घायल लोग बयान देने की स्थिति में नहीं हैं और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, नगर निगम ने इलाके के एक खाली हरित क्षेत्र में कचरा डंपिंग यार्ड बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में ड्राइवरों के बीच 37 मिनट घिरी रही लड़की, पुलिस की देरी पर सवाल

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पुलिस ने बताया कि कादरपुर के एक निवासी ने कूड़े के ढेर से प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए एक मजदूर को काम पर रखा था। पुलिस ने आगे बताया कि जब मजदूर कूड़ा छांट रहा था, तभी रितोज गांव का एक निवासी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई जो जल्द ही हिंसा में बदल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में जनगणना कर्मियों को एंट्री नहीं दे रहीं सोसाइटी, अधिकारी ने चेताया

पुलिस ने बताया कि एक समूह ने दूसरे समूह पर लाठियों से हमला किया और झड़प के दौरान हवा में गोलियां भी चलाई गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शख्स के पैर में गोली लगी और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के इस चौक पर 2 साल में बनेगा फ्लाईओवर, ये है रूट; 32 करोड़ आएगी लागत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।