us president donald trump congratulate taranjeet singh sandhu as delhi lg appointment दिल्ली का LG बनने पर तरनजीत सिंह संधू को ट्रंप से मिली बधाई! अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमकर की तारीफ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली का LG बनने पर तरनजीत सिंह संधू को ट्रंप से मिली बधाई! अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमकर की तारीफ

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली का एलजी नियुक्त होने पर तरनजीत सिंह संधू को बधाई दी है। ट्रंप ने अमेरिका-भारत के बीच रिश्ते को मजबूत करने के संधू के प्रयासों की भी तारीफ की है।

Fri, 17 April 2026 07:06 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
दिल्ली का LG बनने पर तरनजीत सिंह संधू को ट्रंप से मिली बधाई! अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमकर की तारीफ

दुनिया में मची भीषण उथल-पुथल के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त होने पर तरनजीत सिंह संधू को बधाई दी है। ट्रंप ने भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूती देने के लिए पूर्व राजदूत तरनजीत संधू के योगदान की सराहना की और उनकी इस नई पारी के लिए सफलता की कामना करते हुए जमकर तारीफ की है।

ट्रंप ने जमकर की तारीफ

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा दिल्ली के नए उपराज्यपाल बनने पर तरनजीत संधू को बधाई। ट्रंप ने कहा कि तरनजीत संधू एक अनुभवी राजनयिक और अमेरिका के पूर्व राजदूत के तौर पर अमेरिका और भारत के संबंधों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। ट्रंप ने कहा कि दिल्ली की प्रगति के लिए नेतृत्व करने और वैश्विक संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सफलता के लिए कामना करता हूं।

11 मार्च को ली थी शपथ

बता दें कि तरनजीत सिंह संधू को बीते 11 मार्च को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। दिल्ली का एलजी बनने के बाद तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए राजनीतिक सीमाओं से आगे जाकर काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पारा 40°C पार; झुलसाने वाली गर्मी और धूप के बीच आज बारिश का अलर्ट

11 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने तरनजीत सिंह संधू को शपथ दिलवाई थी। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी समारोह में मौजूद थीं। इनके अलावा कई मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेंट्रल फोर्स ने मेरी कार रोकने की कोशिश की; ममता ने किसे कहा दिल्ली का जमींदार?

दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त होने पर तरनजीत सिंह संधू ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के लिए एक दृष्टिकोण है और दिल्ली इसकी राजधानी है। संधू ने कहा था कि चुनी हुई सरकार के सामने जिम्मेदारी है और उनके सामने चुनौतियां भी हैं। संधू ने कहा कि चुनौतियों को अवसरों में बदलना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की परवाह किए बिना, सभी को मिलकर समस्याओं का समाधान करना होगा। इस दौरान संधू ने कहा दिल्ली में अपनी पढ़ाई के दौरान दिल्ली की यादों को भी ताजा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के लिए ध्यानार्थ/दिल्ली साइबर थाना की टीम ने करमाटांड़ में की छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।