दिल्ली के लिए ध्यानार्थ/दिल्ली साइबर थाना की टीम ने करमाटांड़ में की छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार
करमाटांड़, प्रतिनिधि।दिल्ली के हरिनगर साइबर थाना की पुलिस टीम साइबर क्राइम के एक मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को करमाटांड़ थाना पहुंची। स्थानीय

करमाटांड़, प्रतिनिधि।दिल्ली के हरिनगर साइबर थाना की पुलिस टीम साइबर क्राइम के एक मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को करमाटांड़ थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव में संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी बद्री मंडल को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी टीम में करमाटांड़ थाना के एसआई कुलदीप मिंज के साथ दिल्ली पुलिस के एसआई अमित मल्लिक एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के घर से इस कांड में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली हरी नगर साइबर थाना कांड संख्या- 155/26 में एक हाईप्रोफाइल व्यक्ति के रिश्तेदार पवन कुमार शर्मा के खाते से 01 लाख 95 हजार 515 रुपये की ठगी की गई थी।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी बद्री मंडल को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ दिल्ली ले गई है। हालांकि पुलिस ने हाईप्रोफाइल व्यक्ति की पहचान उजागर करने से इनकार किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जिनकी तलाश जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन