delhi weather update temperature crosses 40 degrees rain forecast today imd alert दिल्ली में 40°C पार वाले टेम्प्रेचर का टॉर्चर शुरू, झुलसाने वाली गर्मी-धूप के बीच आज बादल-बारिश का अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 40°C पार वाले टेम्प्रेचर का टॉर्चर शुरू, झुलसाने वाली गर्मी-धूप के बीच आज बादल-बारिश का अलर्ट

Delhi Weather Today : दिल्ली में गुरुवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे लोग भीषण तपिश से परेशान रहे। हालांकि, मौसम विभाग ने आज दोपहर या शाम के समय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

Fri, 17 April 2026 06:19 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 40°C पार वाले टेम्प्रेचर का टॉर्चर शुरू, झुलसाने वाली गर्मी-धूप के बीच आज बादल-बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को तेज और चिलचिलाती धूप से कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दोपहर और शाम में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, इससे तापमान में गिरावट की उम्मीद बहुत कम है।

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर 40.1, आया नगर में 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। रिज क्षेत्र में तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो सबसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। सफदरजंग में 20.3 डिग्री, पालम में 21.6 डिग्री और रिज में 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 73 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 19 फीसद दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी, बिहार में झुलसाएगी गर्मी, इन राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट

आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ राजधानी में दोपहर या शाम को बारिश होने की संभावना है। इस बीच 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अलग अलग समय पर हवा चल सकती है। शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद आसमान साफ रहेगा। दोनों दिन तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

ये सावधानी बरतें

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक अधिक चल रहा है, जिससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से बचने के लिए अपनी जीवनशैली और खान-पान में कुछ जरूरी बदलाव करना बहुत आवश्यक है। इस दौरान पर्याप्त पानी पिएं, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, ताजे फलों का रस और ओआरएस के घोल का सेवन करें। खीरा, तरबूज, खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल खाएं। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर निकले तो छाते, टोपी या चश्मे का प्रयोग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदलने वाला है हिमाचल प्रदेश का मौसम, अगले 3 दिन दिन अलर्ट, शिमला का मौसम कैसा

ग्रैप के पहले चरण की पाबंदियां लागू

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण लागू कर दिया है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। समिति के अनुसार, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रदूषण बढ़ा है और आने वाले दिनों में भी स्थिति खराब से मध्यम बनी रह सकती है। ऐसे में 31 बिंदुओं की कार्ययोजना के तहत सख्त कदम उठाए गए हैं। आयोग ने निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों में धूल नियंत्रण के नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है और बिना पंजीकरण वाले बड़े निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाएगी। सड़कों की मशीन से सफाई और पानी का छिड़काव बढ़ाया जाएगा।

इन पर रहेगा प्रतिबंध

कूड़ा, मलबा और खतरनाक अपशिष्ट खुले में फेंकने और जलाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई होगी और ज्यादा धुआं छोड़ने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी। उद्योगों, ईंट भट्टों और बिजली संयंत्रों को स्वीकृत ईंधन ही उपयोग करना होगा। होटलों-रेस्तरां में कोयला एवं लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; केदारनाथ में बर्फबारी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।