1980 का जहर आज भी कांग्रेस की मानसिकता, राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा- अगर कोई गद्दार है, तो वो गांधी परिवार है। 1980 के दशक का ज़हर आज भी कांग्रेस की मानसिकता में है।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा- "अगर कोई गद्दार है, तो वो गांधी परिवार है। 1980 के दशक का ज़हर आज भी कांग्रेस की मानसिकता में है।" दरअसल कांग्रेस के नेता रह चुके वर्तमान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जब संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे, तभी राहुल गांधी ने उन्हें देखते ही तंज कसते हुए कहा- देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है... मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ। इस मुद्दे को भाजपा ने उठाया और इसे सिखों के अपमान से जोड़ दिया है।
दिल्ली कैबिनेट मंत्री सिरसा क्या बोले
मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- "राहुल गांधी जी ने आज संसद में सिख मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू जी के खिलाफ जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया, उन्हें गद्दार कहा, इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। यह बयान बड़ा शर्मसार करने वाला है। सिख सरदार है, वह कभी गद्दार नहीं हो सकता।" इधर दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए। नारे लगाए गए- “सिख सरदार हैं, राहुल गांधी गद्दार है।”
अगर कोई गद्दार है, तो वो गांधी परिवार
मनजिंदर सिंह ने आगे लिखा- "अगर कोई गद्दार है, तो वो गांधी परिवार है।" इसके बाद उन्होंने इतिहास के पन्नों में दर्ज काले हिस्सों को एक-एक करके गिनाया। सिरसा ने आगे लिखा- "जिन्होंने श्री दरबार साहब के ऊपर तोप-टैंकों से हमला किया, श्री अकाल तख्त साहिब को गिराया और बेकसूर सिखों के गले में टायर डालकर जिंदा जलाया। ये सिखों की तौहीन है, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 1980 के दशक का ज़हर आज भी कांग्रेस की मानसिकता में है।"
दिल्ली भाजपा अक्ष्यक्ष ने भी संभाला मोर्चा
सिरसा ने राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने लिखा- "मैं माननीय स्पीकर साहब से आग्रह करता हूँ की राहुल गाँधी जी के ऊपर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।" इधर विरोध प्रदर्शन के दौरान भी राहुल गांधी इस्तीफा दो के नारे सुनाए दिए। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अक्ष्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- “राहुल गांधी आज जो तुमने कहा है, उसकी सजा तुम्हें जरूर मिलेगी। आज हम सब सिख भाई चलेंगे और राहुल गांधी से कहेंगे- तुझे इस्तीफा भी देना होगा, तुझे माफी भी मांगनी होगी, क्योंकि तूने जो गुनाह किया है, वो इस लायक नहीं है कि हम उसे छोड़ दें।”




साइन इन