दिल्ली में रेहणी-पटरी वालों के पास भी क्रेडिट कार्ड…, 2 लाख साथियों को 350 करोड़ की मदद- PM मोदी
पीएम मोदी ने इस मौके पर उन्होंने स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना का जिक्र करते हुए कहा- इसी दिल्ली में कभी डेविट और क्रेडिट कार्ड केवल अमीर लोगों के पास होते थे. लेकिन आज रेहणी और पटरी पर काम करने वालों के पास भी डेविड-क्रेडिट कार्ड की सुविधा पहुंच रही है।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना का जिक्र करते हुए कहा- "इसी दिल्ली में कभी डेविट और क्रेडिट कार्ड केवल अमीर लोगों के पास होते थे. लेकिन आज रेहणी और पटरी पर काम करने वालों के पास भी डेविड-क्रेडिट कार्ड की सुविधा पहुंच रही है।"
रेहणी-पटरी वालों को आसान लोन मिलने लगा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- रेहणी-पटरी वालों को एक जमाने में अपनी रेहणी भी किराए पर लेनी पड़ती थी। छोटा कारोबार करने के लिए उन्हें हजार-दो हजार रुपये भी ऊंचे ब्याज पर लेना पड़ता था। लेकिन हमारी सरकार ने उन साथियों का दर्द समझा और उन्हें बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा। आज प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से ऐसे लोगों को आसान लोन मिलने लगा है।
दिल्ली में 2 लाख साथियों को 350 करोड़ की मदद
दिल्ली में रेहणी-पटरी पर काम करने वाले करीब 2 लाख साथियों को इस योजना से लगभग 350 करोड़ रुपये की मदद मिली है। अभी मुझे इन रेहणी पटरी वाली कुछ महिलाओं से संवाद करने का मौका मिला है। वो लोग किस तरह से इन योजनाओं पर काम कर रहे हैं, इसे सुनकर मन उत्साह से भर गया। इसी दिल्ली में कभी डेविट और क्रेडिट कार्ड केवल अमीर लोगों के पास होते थे. लेकिन आज रेहणी और पटरी पर काम करने वालों के पास भी डेविड-क्रेडिट कार्ड की सुविधा पहुंच रही है।
जानिए क्या है पीएम स्वनिधि स्कीम
पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत शुरू की गई स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी और छोटे सड़क विक्रेताओं को आसान कर्ज सुविधा देना है। इस योजना में पात्र लाभार्थियों को बैंक की ओर से एक विशेष क्रेडिट कार्ड दिया जाता है, जिससे वे जरूरत के अनुसार छोटी राशि का लोन ले सकते हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। इससे छोटे व्यापारियों को साहूकारों से महंगे ब्याज पर पैसे लेने की जरूरत कम हो जाती है।
पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत कितना लोन
इस योजना के तहत लाभार्थियों को शुरू में लगभग 10,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है, जिसे समय पर चुकाने पर अगली बार 20,000 से 50,000 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। समय पर भुगतान करने पर ब्याज में सब्सिडी और डिजिटल लेन-देन पर कैशबैक जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। योजना का लाभ लेने के लिए स्ट्रीट वेंडर अपने नजदीकी बैंक या ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।




साइन इन