gurugram-big-boy-toy-showroom-firing-himanshu-bhau-gang-extortion-attack गुरुग्राम में कार शोरूम पर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने चलवाईं गोलियां, 3 बदमाशों ने की 15-16 राउंड फायरिंग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में कार शोरूम पर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने चलवाईं गोलियां, 3 बदमाशों ने की 15-16 राउंड फायरिंग

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक स्थित लग्जरी कारों के एक शोरूम बिग ब्वॉय टॉय पर तीन बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। इसमें से एक गोली एक बिल्डर के चालक को छूकर निकल गई। घायल चालक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

Sun, 8 March 2026 01:09 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, दीपक आहूजा
share
गुरुग्राम में कार शोरूम पर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने चलवाईं गोलियां, 3 बदमाशों ने की 15-16 राउंड फायरिंग

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक स्थित लग्जरी कारों के एक शोरूम बिग ब्वॉय टॉय पर तीन बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। इसमें से एक गोली एक बिल्डर के चालक को छूकर निकल गई। घायल चालक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

यह वारदात शनिवार देर शाम को घटित हुई। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर तीन युवक यहां पहुंचे और कार शोरूम पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर शोरूम में हड़कंप मच गया। शोरूम के शीशे भी इस गोलीबारी में टूट गए। शोरूम की दीवारों पर गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने 15 से 16 राउंड फायर किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के बवाना में युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव; जांच जारी
ये भी पढ़ें:ग्वालियर में 10वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, पेपर बिगड़ने के कारण था तनाव

रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर चलाईं गोलियां

बाइक सवार जब पहुंचें तो एक रियल एस्टेट कंपनी का मालिक अपने ड्राइवर के साथ इस शोरूम के अंदर था। इस गोलीबारी में बिल्डर की कार के ड्राइवर राजस्थान निवासी राजपाल की बाजू से गोली छूकर निकल गई। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे पर इन बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं। अक्टूबर, 2024 में इस गैंग ने बिल्डर से करीब पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। यह मांग पूरी नहीं होने पर गोलियां चलाई गई।

झज्जर के रहने वाले तीनों शूटर

शोरूम पर गोलियां चलाने वाले तीनों शूटर झज्जर के कुलासी गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान अतुल, दीपक और नीरज के रूप में हुई है। शनिवार रात से गुरुग्राम पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक इनका सुराग नहीं लग सका है। गुरुग्राम पुलिस ने शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।