UER 2 extension plan from Alipur in Delhi will make travel easier from Haryana and Rajasthan to Noida and Ghaziabad UER 2 के विस्तार का प्लान, हरियाणा-राजस्थान से नोएडा और गाजियाबाद जाना होगा आसान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

UER 2 के विस्तार का प्लान, हरियाणा-राजस्थान से नोएडा और गाजियाबाद जाना होगा आसान

अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 को नोएडा तक विस्तार देने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। इस पहल से हरियाणा और राजस्थान से नोएडा जाने के लिए दिल्ली के अंदर नहीं जाना पड़ेगा। 

Sun, 28 Dec 2025 05:54 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UER 2 के विस्तार का प्लान, हरियाणा-राजस्थान से नोएडा और गाजियाबाद जाना होगा आसान

अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 को नोएडा तक विस्तार देने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। इस पहल से हरियाणा और राजस्थान से नोएडा जाने के लिए दिल्ली के अंदर नहीं जाना पड़ेगा। इसके दो खंडों में अलीपुर से मंडोला तक 17 किलोमीटर और मंडोला से नोएडा तक करीब 45 किलोमीटर हिस्सा बनाना प्रस्तावित है।

नोएडा में इसे फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेसवे के शुरुआती छोर से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों खंडों की डीपीआर का काम अलग-अलग एजेंसी को सौंप दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का काम शुरू, यहां जुड़ेंगे गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे

एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसियों को न्यूनतम तीन अलाइनमेंट के साथ डीपीआर बनाने को कहा गया है। इस काम में करीब छह माह का वक्त लगेगा। यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी की अंदरूनी सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए है। इस विस्तार के बाद राजस्थान, हरियाणा के लोग बाहर ही बाहर नोएडा जा सकेंगे।

द्वारका से अलीपुर तक है शुरू

छह लेन का यूईआर-2 हाईवे एक आउटर रिंग रोड है। इसका द्वारका से अलीपुर (उत्तरी दिल्ली) तक 75.7 किलोमीटर का हिस्सा चालू हो चुका है। गत 17 अगस्त को प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था। इस हिस्से के बनने से 40 मिनट में सिंघु बॉर्डर से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचना संभव हुआ है। मुकरबा चौक से धौला कुआं, एनएच-नौ से गुरुग्राम तक जाना भी आसान हुआ। अब अलीपुर से यूईआर-2 को विस्तार देकर गाजियाबाद होते हुए नोएडा तक विस्तार देना है। विस्तार परियोजना को दो खंडों में विभाजित किया गया है। पहले खंड में 17 किलोमीटर लंबा हाईवे बनेगा, जो यूईआर-2 को अलीपुर से लोनी स्थित मंडोला के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 10 सेक्टर, एयरपोर्ट व कई शहरों तक सीधी पहुंच

अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 की विस्तार योजना

पहला चरण

● 17 किलोमीटर

● दिल्ली के अलीपुर से लोनी के मंडोला तक जाएगा

दूसरा चरण

● 45 किलोमीटर

क्या है आगे का प्लान

● मंडोला से फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे तक

● अलीपुर से फरीदाबाद-नोएडा और गाजियाबाद एक्सप्रेसवे से इसे जोड़ा जाएगा

● एनएचएआई ने दो खंडों में विस्तार के लिए एजेंसियों को डीपीआर का काम सौंपा

● दोनों एजेंसियों को छह माह का वक्त दिया, ये तीन-तीन अलाइनमेंट का विकल्प देंगी

● इस वर्ष 17 अगस्त को यूईआर को द्वारका से अलीपुर तक शुरू किया गया था

● इस पहल से राजधानी की सड़कों पर वाहन कम होंगे

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।