Two youths killed as speeding canter hits scooty in Gurugram, Accused driver flees गुरुग्राम में खतरनाक हादसा, कैंटर की टक्कर से दो युवकों की मौत; दोस्तों के सामने हुआ एक्सीडेंट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में खतरनाक हादसा, कैंटर की टक्कर से दो युवकों की मौत; दोस्तों के सामने हुआ एक्सीडेंट

दिलशाद ने अपनी शिकायत में कहा, 'जब एक्टिवा पटौदी बाईपास पर पहुंची, तो सफ्फेनगर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन दोनों की एक्टिवा को टक्कर मार दी और फिर बिना रूके मौके से भाग निकला।

Tue, 21 April 2026 11:19 PMSourabh Jain पीटीआई, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में खतरनाक हादसा, कैंटर की टक्कर से दो युवकों की मौत; दोस्तों के सामने हुआ एक्सीडेंट

गुरुग्राम के पटौदी बाईपास इलाके में मंगलवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी पर सवार युवकों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद कैंटर का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। उधर इस घटना के संबंध में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतकों की पहचान मुस्तफा (21) और अयान (16) के रूप में हुई है। दोनों मृतक पटौदी अनाज मंडी में मजदूरी करते थे।

पुलिस को इस घटना की जानकारी मृतकों के दोस्त दिलशाद ने दी, पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराते हुए उसने बताया कि, मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे वह अपने एक अन्य परिचित मेहरबान के साथ घूम रहा था, तभी उनके दोस्त मुस्तफा (21) और अयान (16) एक एक्टिवा पर सवार होकर वहां पहुंच गए। इसके बाद वे चारों दोस्त नरहेड़ा गांव की ओर चल पड़े।

दो दोस्त एक्टिवा पर और दो बाइक पर जा रहे थे

दिलशाद ने बताया कि वह और मेहरबान मोटरसाइकिल पर सवार थे और उनके पीछे-पीछे चल रहे थे, जबकि उन दोनों की एक्टिवा आगे चल रही थी। दिलशाद ने अपनी शिकायत में कहा, 'जब एक्टिवा पटौदी बाईपास पर पहुंची, तो सफ्फेनगर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मुझे फंसाने स्पाई कैमरा लगाकर आई थी महिला; बाबा बागेश्वर का सनसनीखेज खुलासा

नीचे गिरे और फिर नहीं उठे

चश्मदीदोंने बताया कि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दोस्त जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कैंटर का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घायलों को तुरंत पटौदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम प्रशासन ने 'बंदर' के कब्जे से छुड़ाई 25 करोड़ की जमीन, खूब चला बुलडोजर

ड्राइवर की तलाश के लिए फुटेज तलाश रही पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दिलशाद की शिकायत के आधार पर, पटौदी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात कैंटर ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आगे बताया कि टीमें इलाके के CCTV फ़ुटेज खंगाल रही हैं, और फरार ड्राइवर का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के स्कूलों में अब बजेगी 'वाटर बेल', बच्चों की सेहत को देख सरकार का फैसला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।