turkman gate stone pelting case court rejects bail applications of 5 accused तुर्कमान गेट पथराव के आरोपियों को झटका; कोर्ट ने 5 की जमानत याचिका कर दी खारिज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

तुर्कमान गेट पथराव के आरोपियों को झटका; कोर्ट ने 5 की जमानत याचिका कर दी खारिज

तुर्कमान गेट पथराव मामले में तीस हजारी कोर्ट ने 5 आरोपियों को बड़ा झटका देते हुए उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने कहा कि आरोपियों पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती है। 

Wed, 14 Jan 2026 08:22 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तुर्कमान गेट पथराव के आरोपियों को झटका; कोर्ट ने 5 की जमानत याचिका कर दी खारिज

तुर्कमान गेट पथराव मामले में 5 आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। तीस हजारी कोर्ट ने इन आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने आरिब, कासिफ, कैफ, अदनान और समीर की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। मामले की जांच शुरुआती चरण में है इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है। अदालत ने मंगलवार को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

न्यायिक मजिस्ट्रेट सायशा चड्ढा ने पांचों आरोपियों, आरिब, काशिफ, कैफ, अदनान और समीर की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की। इस मामले में दिल्ली पुलिस का पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता तुषार कादियन, अतुल श्रीवास्तव और अनीश कुमार अदालत में पेश हुए।

बता दें कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद 7 जनवरी को पुलिस और MCD के अधिकारी बुलडोजर लेकर फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध कब्जे को हटाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। करीब 25 से 30 लोगों ने उन पर पत्थर फेंके थे। इस घटना में पांच पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई थीं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 20 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंककर अशांति फैलाने की कोशिश की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी के छतरपुर में सोनी को मोनी से हो गया प्यार; थाने पहुंचे परिजन, फिर क्या हुआ
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के लोनी में जल चुके ऑटो में मिली लाश, मर्डर के बाद आग लगाने का शक
ये भी पढ़ें:दिल्ली में ड्रग्स बेचना बंद करो वर्ना, लॉरेंस का सहयोगी बता दी धमकी; पोस्ट वायरल

बीते दिनों एक आधिकारिक सूत्र ने बताया था कि इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी की जा रही है। मौजूदा वक्त में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है और पुलिस घटना की जांच के लिए डिजिटल सबूतों का गहन विश्लेषण कर रही है। एक अधिकारी ने बीते दिनों कहा था कि हिंसा भड़काने वाली गलत सूचना फैलाने वालों की पहचान की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।