गणित पढ़ाने के नाम पर छात्रा को रोका, फिर की गंदी हरकत; झारखंड में ट्यूशन टीचर को पांच साल की सजा
झारखंड में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले कोकर निवासी दोषी करार ट्यूशन टीचर अमरेंद्र कुमार राय उर्फ अमरेंद्र कुमार सिंह को पोक्सो की विशेष अदालत ने सोमवार को पांच साल कैद की सजा सुनाई।

झारखंड में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले कोकर निवासी दोषी करार ट्यूशन टीचर अमरेंद्र कुमार राय उर्फ अमरेंद्र कुमार सिंह को पोक्सो की विशेष अदालत ने सोमवार को पांच साल कैद की सजा सुनाई। उस पर जुर्माना भी लगा है। कोर्ट ने उसे 18 मार्च को दोषी पाया था। अमरेंद्र को सदर थाना पुलिस ने 28 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब से वह जेल में है।
सुनवाई के दौरान पांच गवाहों को पेश किया गया था। घटना को लेकर पीड़िता ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। छात्रा का आरोप था कि 27 जनवरी 2025 की रात सभी बच्चों को भेजकर अमरेंद्र ने उसे गणित पढ़ाने के नाम पर रुकने को कहा।
इसके बाद टीचर अश्लील हरकत करने लगे। मुझे गलत नीयत से अपनी ओर खींच लिया और लाइट बुझा दिया। जब मैंने विरोध किया, तो कहा कि यह सब सामान्य बात है। किसी तरह वहां से भाग निकली।
उसने आगे बताया कि शिक्षक की गलत मंशा को देखते हुए मैं किसी प्रकार उससे खुद को छुड़ा कर भाग कर घर पहुंची। घटना की सारी जानकारी अपनी मम्मी और अन्य परिजनों को दी। बाद में परिजन शिक्षक अमरेंद्र के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। सदर थाना की पुलिस को बुला कर उसे पुलिस को सौंप दिया था।




साइन इन